फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   18 से 28 जनवरी तक सियालदह एक्स. रद्द

18 से 28 जनवरी तक सियालदह एक्स. रद्द

Sun, 13 Jan 2019 01:13 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 13 Jan 2019 01:13 AM IST
विज्ञापन
18 से 28 जनवरी तक सियालदह एक्स. रद्द
बरेली। हावड़ा जाने वाले यात्रियों का सफर अगले कुछ दिनों तक मुश्किल भरा रहेगा।
विज्ञापन

दरअसल, रेलवे प्रशासन मुगलसराय रेल मंडल के सोननगर स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का काम शुरू करने जा रहा है, जिसके चलते कोलकाता जम्मूतवी एक्सप्रेस (13151) कोलकाता से निरस्त रहेगी। ट्रेन का संचालन 18 से 28 जनवरी तक नहीं होगा। जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस (13152) जम्मूतवी से निरस्त होने के कारण 16 से 26 जनवरी तक नहीं आएगी। टाटानगर-अमृतसर जलियावाला बाग एक्सप्रेस (18103) 16, 21 व 23 जनवरी टाटानगर से और डाउन में 18, 23 और 25 जनवरी को अमृतसर से नहीं चलेगी। शनिवार को ज्यादा देरी से चलने पर सियालदह आनंद विहार एक्सप्रेस (13119) को रद्द कर दिया गया। इसके अलावा राज्यरानी एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस, वाराणसी देहरादून, मुगलसराय, जनसेवा कई ट्रेनें रद्द रहीं। ट्रेनों के रद्द होने से रेलवे को लाखों रुपये रोज का नुकसान हो रहा है।


बदले रूट से चलेंगी दून समेत कई ट्रेनें
रेलवे ने कोलकाता की ओर जाने वाली ट्रेनों का रूट भी डायवर्ट किया है। हावड़ा-लालकुआं एक्सप्रेस 18 से 25 जनवरी और दून एक्सप्रेस 16 से 26 जनवरी तक आसनसोल-झाझा-पटना-पंडित दीन दयाल नगर के रास्ते चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed