फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पद से हटते ही उमेश कठेरिया को पुलिस ने रोका

पद से हटते ही उमेश कठेरिया को पुलिस ने रोका

Thu, 22 Nov 2018 01:44 AM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
पद से हटते ही उमेश कठेरिया को पुलिस ने रोका
बरेली। जुलूस-ए-मोहम्मदी की वजह से रूट डायवर्जन होने पर पुलिस ने भाजपा नेता उमेश कठेरिया की गाड़ी संजयनगर पेट्रोल पंप के पास रोक ली। उमेश अपने समर्थकों के साथ संजयनगर से मॉडल टाउन रोड की ओर लौट रहे थे, तभी दरोगा और सिपाही ने उन्हें आगे जाने से रोक दिया। इसे लेकर दोनों में तीखी नोकझोंक हुई। आज ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने उमेश को महानगर अध्यक्ष पद से हटाया था।
विज्ञापन

भाजपा ने बुधवार सुबह उमेश कठेरिया को महानगर अध्यक्ष पद से हटाकर बृज क्षेत्र का मंत्री बना दिया। उनके पद से हटने की खबर सुबह ही आ गई थी। संजयनगर स्थित पार्टी कार्यालय में स्वागत कराने के बाद वह लौट रहे थे। मॉडल टाउन चौकी इंचार्ज की मानें तो एसआई विदेश शर्मा और सिपाही योगेंद्र संजयनगर मोड़ पर ड्यूटी कर रहे थे। दोनों ने उमेश कठेरिया की गाड़ी रोक दी। इसका एक ऑडियो भी वायरल हो गया। इसमें कठेरिया की किसी से नोकझोंक हो रही है। ऑडियो में सिपाही कह रहा है कि उधर नहीं जा सकते क्योंकि जुलूस निकल रहा है। नियम कानून सबके लिए हैं। भले ही आप भाजपा नेता हों। इस पर उमेश कठेरिया सिपाही से कह रहे हैं कि हम नासमझ हैं और आप लोग ज्यादा समझदार हैं। चलिए, हम दूसरे रूट से चले जाएंगे। इस बाबत उमेश कठेरिया ने बताया कि पुलिस ने जब उस रोड पर जाने से मना किया तो वह बिना कुछ कहे ही अपनी गाड़ी दूसरे रूट पर लेकर चले गए थे। किसी से उलझना उनके स्वभाव में ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed