फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पटरी का टुकड़ा टूटकर अलग हुआ, पलटने से बची कुंभ एक्सप्रेस

पटरी का टुकड़ा टूटकर अलग हुआ, पलटने से बची कुंभ एक्सप्रेस

Wed, 19 Sep 2018 12:30 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Wed, 19 Sep 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
पटरी का टुकड़ा टूटकर अलग हुआ, पलटने से बची कुंभ एक्सप्रेस
टूटी पटरी से गुजरी कुंभ एक्सप्रेस पलटने से बाल-बाल बची। इससे मुरादाबाद मंडल में हड़कंप मच गया है। बाद में 10 सेंटीमीटर टूटी पटरी पर लोहे की प्लेट बांधकर ट्रेनों को कॉशन देकर गुजारा गया। मंडलीय अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह साढ़े पांच बजे हरिद्वार से हावड़ा जा रही कुंभ एक्सप्रेस बिलपुर स्टेशन के पास पलटने से बच गई। हुलासनगरा रेलवे क्रासिंग के पास टूटी पटरी से ट्रेन गुजरी तो दस सेंटीमीटर का टुकड़ा पटरी से अलग हो गया। सौ किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से गुजरी ट्रेन के ड्राइवर को झटके लगे तो उसने स्टेशन मास्टर को सूचना दी। मुरादाबाद रेलवे कंट्रोल में मेसेज पहुंचने के बाद लखनऊ दिशा की ओर जा रहीं पाटिलपुत्र, हरिहर आदि एक्सप्रेस ट्रेनों को पीतांबरपुर, रसुइया और बरेली कैंट स्टेशनों पर रोक दिया गया। इसके बाद टूटी पटरी पर प्लेट बांधकर ट्रेनों को कॉशन देकर गुजारा गया। बाद में मौके पर पहुंची तकनीकी टीम ने पटरी की मरम्मत की। रेलवे अफसर मौसम में ठंडक बढ़ने पर पटरी के टूटने को सामान्य घटना बता रहे हैं। गौरतलब है कि रेलवे फरवरी से पटरियों की मरम्मत और नई पटरियां डाल रहा है, ऐसे में नई पटरी टूटने की बात लोगों के गले नहीं उतर रही है। मुरादाबाद डिवीजन के अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed