{"_id":"5b4ce6734f1c1b43748b53cb","slug":"51531766387-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा अलखनाथ मंदिर में किया रुद्राभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा अलखनाथ मंदिर में किया रुद्राभिषेक
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाथ नगरी बरेली जलाभिषेक समिति की ओर से विशाल रुद्राभिषेक कार्यक्रम के तहत बाबा अलखनाथ मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर भोले के जयकारों से गूंज उठा।
इससे पहले सुबह सात बजे शिविर कार्यालय सेठ गिरधारी लाल मंदिर श्यामगंज पर जुटे। यहां से शिवभक्तों की शोभायात्रा साहूगोपीनाथ इंटर कॉलेज होते हुए मठकी चौकी, आलमगिरि गंज, बड़ा बाजार होते हुए अलखनाथ मंदिर पहुंची। यहां मुकेश पंडित ने विधि विधान से पूजा कराकर रुद्राभिषेक संपन्न कराया। इससे पहले शिवलिंग का पुष्पार्चन और श्रंगार किया गया। इस दौरान मंदिर भोलेनाथ के जयकारों से गुंजाएमान हो गया। इस मौके पर ब्रजवासी लाल अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, धर्मार्थ सक्सेना, संजय सक्सेना, धर्मेश अग्रवाल, मोहन गुप्ता, पंकज देवल आदि शिवभक्त शामिल रहे। मनोज देवल ने बताया कि अगला रुद्राभिषेक 23 जुलाई को बाबा मढ़ीनाथ मंदिर में होगा।