फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   आज है रक्तदाताओं का दिन, जरूर आइए

आज है रक्तदाताओं का दिन, जरूर आइए

Wed, 14 Jun 2017 06:13 PM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 06:13 PM IST
विज्ञापन
आज है रक्तदाताओं का दिन, जरूर आइए
बरेली।
विज्ञापन

खून की जरूरत गर्मी और सर्दी नहीं देखती। इसकी कमी से दम तोड़ने वाले रोज अस्पतालों में आते हैं। इसलिए रक्तदाता दिवस पर उन रक्तदाताओं को सलाम जो बिना किसी चीज की परवाह करते हुए महादान में आगे आते हैं। फिर चाहे बात एनीमिया से पीड़ित गर्भवती महिलाआें की हो या फिर किसी अंजान जरूरतमंद की। अमर उजाला फाउंडेशन और जिला अस्पताल की ओर से एक बार फिर महादानियों को आमंत्रित किया जा रहा है। बुधवार 14 जून को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक अमर उजाला परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। इसमें अमर उजाला के कर्मी तो भाग लेंगे ही साथ में कई सामाजिक संगठन व संस्थाआें ने भी मदद को हाथ बढ़ाया है। वर्ग विशेष यूनियन भी महादान करने को तैयार हैं। महिलाआें की संस्था भी रक्तदान करने आना चाहती हैं। इस दौरान जिला अस्पताल के डॉक्टरों की टीम यहां मौजूद रहेगी।

रक्तदान में ख्याल रखें
खाली पेट रक्तदान न करें
ज्यादा खाकर भी न करें
रक्तदान के 24 घंटे में कुछ हल्का खा लें
जिस हाथ में सिरिंज हो उससे कुछ न उठाएं
एक साल में केवल तीन बार रक्तदान करें

ये नहीं कर सकते रक्तदान
पीलिया के मरीज
गर्भवती महिला
स्तनपान कराने वाली महिला
आपरेशन करा चुके लोग
टैटू गुदवाने के छह माह तक नहीं
टाइफाइड के मरीज

रक्तदान कर सकते हैं
18 से 65 वर्ष के लोग
वजन पुरुष- 45 से अधिक
वजन महिला- 50 से अधिक
हीमोग्लोबिन 12.50 से अधिक

रक्तदान करने पर 4000 रुपये की जांचाें का फायदा
प्रमाण पत्र में हेपेटाइटिस बी, हेपेटाइटिस सी, एचआईवी, सिफलिस (वीडीआरएल) और मलेरिया जैसी जांचों का पता चल जाता है। जांच का खर्च चार हजार है जो रक्तदान में फ्री होता है।
विज्ञापन


रक्तदान से जुड़ी खास बातें
18 से 65 वर्ष के स्वस्थ्य व्यक्ति कर सकते हैं
रक्तदान से कभी कमजोरी नहीं आती
एक रक्तदाता चार जान बचाता है
अस्थि मज्जा (बोन मैरो) हमेशा ठीक रहेगी
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी
दिल की बीमारी नहीं होगी
हीमोग्लोबिन और ब्लड ग्रुप भी पता चलता है
24 घंटे में रक्त फिर बन जाता है

जिला अस्पताल के महादानी
शायद किसी को पता नहीं है लेकिन कुछ लोग हमेशा रक्तदान के लिए खड़े रहते हैं। इन्होंने अपना समय निर्धारित कर रखा है कि उन्हें हर तीन माह बाद रक्तदान करना है। जिला अस्पताल कुछ ऐसे ही रक्तदाताओं से जुड़ा है। यहां के सफाई कर्मचारी राजवीर सिंह संविदा पर कार्यरत हैं। राजीवर अभी तक 4 बार रक्तदान कर चुके हैं। एसीएमओ डॉ. आरएन गिरी भी करीब 30 बार जिला अस्पताल में रक्तदान कर चुके हैं। हर तीन माह में ये रक्तदान करने पहुंच जाते हैं। मिलख के रहने वाले हरपाल सिंह साइकिल से हर तीन माह पर रक्तदान करने के लिए जिला अस्पताल आते हैं। इन्होंने 26 बार रक्तदान किया है। इनका नाम यूपीसैक्स को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएमए में भी आज लगेगा शिविर
आईएमए ब्लड बैंक में भी रक्तदाता दिवस पर रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। इस मौके पर तमाम रक्तदाता शामिल होंगे। मेडिकल ऑफिसर डॉ. जेपी सेठी और डॉ. पारुल प्रिया के नेतृत्व में टीम के सदस्य सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रक्तदान शिविर में मौजूद रहेंगे।


अमर उजाला करेगा सम्मानित
शहर के कुछ ऐसे रक्तदाता जो हमेशा मदद के लिए तैयार रहते हैं। अमर उजाला के रक्तदान शिविर में इनकी मौजूदगी रहती है और ये अपने साथ लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित भी करते हैं। सुबह दस बजे अमर उजाला परिसर में इनका सम्मान होगा। इस मौके पर मुख्य अतिथि अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. प्रमिला गौड़, जिला अस्पताल के एडी एसआईसी डॉ. केएस गुप्ता शामिल होंगे। सम्मानित होने वाले रक्तदाताओं में इकबाल सिंह बाले, सिविल डिफेंस के श्याम कृष्ण, उत्तराखंड महासभा के राजेंद्र प्रसाद घिल्डियाल, युवा बरेली सेवा क्लब के गुलफाम अंसारी, उप्र व्यापार प्रतिनिधि मंडल के शोभित सक्सेना, शफी अहमद, दिनेश कटियार, प्रयास रेवो के पंकज भट्ट, सृजन संस्था से दीक्षा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed