{"_id":"593f6b4e1126f4ca088b4634","slug":"51497328462-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुला आश्रम के बच्चों ने जागरुकता रैली निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुला आश्रम के बच्चों ने जागरुकता रैली निकाली
Updated Tue, 13 Jun 2017 06:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली।
सोमवार को चाइल्ड लाइन ने विश्व बाल मजदूर निषेध दिवस पर चाइल्ड इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से बरेली चाइल्ड लाइन की टीम ने खुला बाल आश्रम के बच्चों के साथ जागरुकता रैली निकाली।
सुबह 10 बजे डेलापीर से स्टेडियम रोड, संजयनगर होते हुए खुला बाल आश्रम के बच्चों की रैली मेगासिटी तक पहुंची। श्रम प्रवर्तक अधिकारी कमलेश कुमार ने रैली को हरीझंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान हस्ताक्षर अभियान भी चलाकर बच्चों को जागरुक किया गया। बच्चों को बाल मजदूरी न करके शिक्षा ग्रहण करने की शपथ दिलाई गई। चाइल्ड लाइन के डायरेक्टर अनीस अहमद खां ने 1098 नंबर की उपयोगिता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यह हेल्पलाइन मुसीबत में फंसे बच्चों के लिए मददगार है। रैली में मुख्य रूप से कोर्डिनेटर गजेंद्र सिंह के अलावा मनोज कुमार, राजेश, शेर मोहम्मद आदि मौजूद रहे।
डीएम ने प्रधानों को चेताया
बरेली।
डीएम ने प्रधानों और कोेटेदारों को लिखी चिट्ठी में कहा है कि ग्राम पंचायतों में भारी मात्रा में खाद्यान की कालाबाजारी की शिकायतें प्रकाश में आ रही हैं। जिसकी जानकारी आप लोगों होते हुए भी जिला प्रशासन को समय से नहीं बताया जाता है। इससे गलत काम करने वाले लोगों का मनोबल टूटता है। जबकि आपका दायित्व है कि क्षेत्र में होने वाली घटनाओं की जानकारी प्रशासन को दें। ताकि असामाजिक तत्व इसका फायदा न उठा पाए। आप ऐसा नहीं कर रहे हैं। आपने ने आगे से सूचनाएं देने में दिलचस्पी नहीं दिखाई तो आपके खिलाफ कार्रवाई कर दी जाएगी।