{"_id":"68bb4e70153c7962ed0ba034","slug":"51-people-were-bitten-by-snakes-in-two-months-but-their-lives-were-saved-by-asv-bareilly-news-c-4-vns1074-719558-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दो माह में 51 लोगाें को सांप ने डसा, एएसवी से बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दो माह में 51 लोगाें को सांप ने डसा, एएसवी से बची जान
विज्ञापन
बरेली। झमाझम बारिश से सांपों के प्राकृतिक आवास (बिलों) में पानी भर गया है। इससे वे घर, खेत, खलिहान, घनी झाड़ियों में घुस रहे हैं। खतरा भापंते ही वे लोगाें को डस रहे हैं। जिला अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. वैभव शुक्ला के मुताबिक जुलाई में 18, अगस्त में 28 और पांच सितंबर तक सांप के डसने से इलाज के लिए पांच लोग भर्ती हुए। उनको एंटी स्नेक वेनम (एएसवी) लगाई गई। सभी यहां से स्वस्थ होकर लौटे।
एडी एसआईसी डॉ. अलका शर्मा ने सांप के डसने पर लोगों से झाड़-फूंक जैसे अंधविश्वास से बचने की अपील की है। बगैर देरी किए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर इलाज कराने और एंटी स्नेक वेनम लगवाने के लिए कहा है। देरी से शरीर में जहर फैल जाता है और बचाव की गुंजाइश कम हो जाती है। डॉ. वैभव के मुताबिक अस्पताल में एंटी स्नेक वेनम लगवाने के लिए पहुंचे छह मरीजों की हालत काफी बिगड़ चुकी थी। उन्हें तुरंत हायर सेंटर रेफर किया गया। कहा कि अगर काटने वाले सांप का रंग और उसकी प्रजाति पता हो तो एएसवी लगाने में आसानी होती है। ब्यूरो
प्रमुख मामले
- भमोरा निवासी 54 वर्षीय राधा देवी जिला अस्पताल में भर्ती हुईं। धान के खेत में निराई के दौरान उनको सांप ने डसा।
- बारादरी निवासी 27 वर्षीय घनश्याम घर के पास पार्क में शाम को टहल रहे थे। तभी झाड़ी में बैठे सांप ने पांव में डसा था।
- सुभाषनगर नेकपुर निवासी 22 वर्षीय सुरेश दोस्तों के साथ रामगंगा की ओर गए थे। शाम को रास्ते में रुके, तभी सांप ने डस लिया।
- विशारतगंज निवासी 29 वर्षीय धर्मेंद्र खलिहान में रखा खाद्यान्न लेने गए थे। वहां अंधेरा था। जैसे हाथ बढ़ाया, सांप ने डस लिया।