{"_id":"5f70ed448ebc3e9bb744b997","slug":"502-candidates-gave-the-jee-advanced-exam-five-were-absent-bareilly-news-bly421324584","type":"story","status":"publish","title_hn":"502 अभ्यर्थियों ने दी जेईई एडवांस की परीक्षा, पांच गैरहाजिर रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
502 अभ्यर्थियों ने दी जेईई एडवांस की परीक्षा, पांच गैरहाजिर रहे
विज्ञापन
शिक्षा
- फोटो : pixabay
कठिन प्रश्नपत्र आने की वजह से परीक्षार्थियों के पेपर हल करने में छूटे पसीने
विज्ञापन
बरेली/ भोजीपुरा। आईआईटी की ओर से रविवार को आयोजित जेईई एडवांस की परीक्षा श्री सिद्धि विनायक इंस्टीट्यूट में आयोजित हुई। परीक्षा को दो पालियों में कराया गया। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों का कहना था कि दोनों पालियों के प्रश्नपत्र कठिन थे, जिन्हें पूरा करने में उनके पसीने छूट गए।
पहली पाली सुबह 9 बजे से शुरू होकर दोपहर 12 बजे तक चली। इसके बाद दूसरी पाली दोहपर 2:30 बजे से शुरू होकर शाम 5:30 बजे तक चली। दोनों पालियों में कुल 507 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी लेकिन 502 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। केवल महज पांच अभ्यथिर्यों ने ही परीक्षा छोड़ी। अभ्यर्थियों ने सुबह आठ बजे से केंद्र पर पहुंचना शुरू कर दिया था। सभी को अपने प्रवेश पत्र पर दर्ज समय के अनुसार केंद्र पर पहुंचना था। कोरोना के चलते केंद्रों पर सामाजिक दूरी का अनुपालन कराते हुए परीक्षार्थियों को चार समूह में बांटकर प्रवेश दिलाया गया। एक कक्ष में अधिकतम 12 परीक्षार्थियों के ही बैठने की व्यवस्था की गई थी।