फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   500 trees will be cut for ring road, permission received from forest department

Bareilly News: रिंग रोड के लिए काटे जाएंगे 500 पेड़, वन विभाग से मिली अनुमति

Tue, 30 Dec 2025 02:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
500 trees will be cut for ring road, permission received from forest department
एनजीटी की गाइडलाइन के मुताबिक, 10 हजार पौधे रोपने के लिए जमीन की तलाश शुरू
विज्ञापन

बरेली। झुमका तिराहा-रजऊ परसपुर के बीच 29.920 किलोमीटर लंबी रिंग रोड का काम वर्ष 2028 के मध्य तक पूरा किया जाएगा। 32 गांवों से गुजरने वाले रिंग रोड निर्माण के लिए 500 पेड़ों के कटान की अनुमति मिल गई है। वन विभाग को इनका कटान करता है। एनजीटी की गाइडलाइन के अनुसार इसके एवज में 10 गुना यानी पांच हजार पौधे रोपने के लिए भूमि की तलाश शुरू कर दी गई है।
रिंग रोड के इस 995 करोड़ के प्रोजेक्ट के लिए मार्च 2025 में स्वीकृति मिल गई थी, लेकिन वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के स्तर से एनओसी न मिलने की वजह से काम शुरू नहीं हो पाया। रिंग रोड के लिए 32 में से 29 गांवों में 180.73 हेक्टेयर जमीन अधिगृहीत की जा चुकी है। शेष तीन गांवों में भी भूमि अधिग्रहण तेज कर दिया गया है।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के परियोजना निदेशक अश्वनी चौहान ने बताया कि पेड़ों का कटान वन विभाग को करना है। कटान और पौधरोपण के लिए वन विभाग को धनराशि का भुगतान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूमि अधिग्रहण के बदले 650 करोड़ का भुगतान किसानों को किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि रिंग रोड पर दो फ्लाईओवर और तीन इंटरचेंज बनाए जाएंगे। इसके इलावा 10 छोटी पुलिया भी बनाई जानी हैं। पहले चरण में भूमि समतल करने का काम शुरू किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed