फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   500 crore will present Bareilly Akhilesh

बरेली को 500 करोड़ का तोहफा देंगे अखिलेश

Fri, 07 Oct 2016 01:54 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Fri, 07 Oct 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव से पहले बरेली को दिवाली पर 500 करोड़ रुपये की नई योजनाओं की सौगात देने वाले हैं। इनमें लाल फाटक पर ओवर ब्रिज, शहामतगंज फ्लाईओवर और इज्जतनगर में सेंट्रल जेल के पास नए रोडवेज बस अड्डा समेत र्कई काम प्रमुख हैं। इसी महीने नई जिला जेल का उद्घाटन करने आ रहे मुख्यमंत्री इन प्रमुख कामों के अलावा करीब आधा दर्जन कामों का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन

कमिश्नर प्रमांशु कुमार, डीएम पंकज यादव सहित दर्जनभर अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। 15 से 25 अक्तूबर के बीच मुख्यमंत्री का बरेली कार्यक्रम तय हो सकता है। जिला प्रशासन से प्रस्तावित कार्यक्रम मांगा गया है, तिथि सीएम कार्यालय तय करेगा। अधिकारी शिलान्यास और अन्य घोषणाओं के लिए सपा नेताओं से विचार विमर्श कर रहे हैं। सीएम के दौरे के लिए पुरानी जिला जेल के बाहर मैदान में हैलीपैड प्रस्तावित किया गया है, यहां पर लोहिया पार्क का शिलान्यास करेंगे। बिथरीचैनपुर में नई जेल का उद्घाटन करेंगे। कोई बाधा नहीं हुई तो सीएम लाल फाटक पर ओवर ब्रिज का शिलान्यास कर सकते हैं। इस ब्रिज का मामला रेलवे में अटका हुआ है, इसके लिए कमिश्नर खुद प्रयास कर रहे हैं। सीडीओ को भी रेलवे के अधिकारियों से संपर्क कर औपचारिकताएं पूरी कराने की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन


ये हैं प्रस्तावित शिलान्यास
लाल फाटक पर ओवर ब्रिज, शहामतगंज में फ्लाई ओवर,  जिला कारागार में लोहिया पार्क , मेगा फूड पार्क, सेंट्रल जेल की जमीन में तीसरा रोडवेज बस अड्डा, शहर में नगर निगम, बीडीए और आवास विकास परिषद से करीब 90 करोड़ सड़क तथा अन्य निर्माण।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
सीएम का अक्तूबर में बरेली आना प्रस्तावित है। करीब 500 करोड़ के नए कामों के शिलान्यास किए जाने हैं। विभागीय अधिकारियों से नए कामों की जानकारी मांगी गई है। साथ ही जो काम पूरे हो गए हैं, उनका उद्घाटन भी प्रस्तावित है।
- पंकज यादव, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed