फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   50-year- old sewer line will be changed

50 साल पुरानी सीवर लाइन बदली जाएगी

Wed, 14 Sep 2016 01:03 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Wed, 14 Sep 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
शहर की 50 साल पुरानी सीवर लाइन को बदलने के लिए कवायद शुरू हो गई है। अमृत योजना के तहत पहले चरण में 41.5 करोड़ रुपये स्वीकृत होने के बाद इसके ई टेंडर जारी कर दिये गए हैं। 28 सितंबर तक टेंडर भरे जा सकते हैं। 
विज्ञापन

1965 में शहर के कई इलाकाें में सीवर लाइन बिछाई गई थी। कालीबाड़ी, पुराना शहर, नवादा शेखान, सिकलापुर, राजेंद्रनगर, शाहजहांपुर रोड, कटरा चांद खां, डीडी पुरम व अन्य इलाकाें की लाइन पर लोड बढ़ गया है, जबकि लाइन बदली नहीं गई। अब हालत ये है कि आए दिन जगह- जगह लाइन धंस जाती है। अमृत योजना के तहत नगर निगम और जल निगम काम करेंगे। जल निगम की ओर से शहर का सर्वे कर जो रिपोर्ट बनाई गई है उसके तहत अभी 350 करोड़ रुपये में सिर्फ सेंट्रल जोन की पुरानी सीवर लाइन को बदलने का ही काम होगा। पूरे शहर में सीवर लाइन 22 सौ करोड़ से बदली जाएगी। सीवर का पानी ट्रीट करने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट सराय तल्फी में बनाया जाएगा। यह 104 एमएलडी क्षमता का प्लांट होगा।
विज्ञापन

- यहां होगा पहले काम 
इस्लामिया में कस्तुरी लाल गेट से मोहन लाल मौर्या के मकान तक 
मो. चौपुला बगिया में पकड़िया नंबर चार मंदिर से केसी निगम के मकान तक
कटरा चांद खां के हकीम गली से शंभू के मकान तक 
मॉडल टाउन में दुर्गा माता मंदिर से मुकेश के मकान तक 
चौधरी तालाब मं प्रिया मैरिज हाल, जीलानी हाउस गली 
कानून गोयान अब्बास खान की दुकान से एके कठेरिया 
बुखारपुरा बगिया रफ्फन के मकान से उमेश के मकान तक 
छह मीनार मस्जिद के पीछे 
गुलाबनगर बजरिया मेें चौराहे से फाटक चेतराम तक 
वार्ड 59 गली नवाबान सोफा गली
वार्ड 59 मोहल्ला जकातों में पार्षद आवास गली से 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed