{"_id":"68acce9209cad13b5d0a4e9c","slug":"50-thousand-sugarcane-farmers-will-get-outstanding-payment-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-104841-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 50 हजार गन्ना किसानों को मिलेगा बकाया भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 50 हजार गन्ना किसानों को मिलेगा बकाया भुगतान
विज्ञापन
15 सितंबर को होगी कुर्क हुई हाईवे की 11.44 हेक्टेयर जमीन की नीलामी
बहेड़ी। क्षेत्र के 50 हजार किसानों को 182 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य भुगतान अदा न करने पर प्रशासन ने केसर चीनी मिल की जमीन को कुर्क कर दिया, जिसकी नीलामी अब 15 सितंबर को तहसील कार्यालय परिसर में होगी।
मुड़िया फार्म स्थित हाईवे किनारे कि इस जमीन का मूल्यांकन कराने के बाद प्रशासन ने नीलामी की तिथि तय कर दी है। कुर्क जमीन की नीलामी की प्रक्रिया शुरू होने की खबर लगते ही चीनी मिल प्रशासन में खलबली मच गई।
किसानों के अनुसार केसर चीनी मिल को क्षेत्र के किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान का लगभग 182 करोड़ रुपये अदा करना है। प्रशासन के बार-बार चेतावनी देने के बावजूद भी चीनी मिल प्रबंधन ने कई बार भुगतान अदा करने की तिथि बताई थी, लेकिन वे भुगतान नहीं कर पाए। उधर क्षेत्र के किसान लगातार गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे थे।
विज्ञापन
डीएम अविनाश कुमार सिंह के आदेश पर चीनी मिल की मुड़िया मुकर्रमपुर स्थित मुड़िया फॉर्म की हाईवे किनारे की करीब 11.446 हेक्टेयर जमीन, गाटा संख्या 402 को 31 जुलाई को कुर्क किया गया था। कुर्की की इस कार्रवाई में तहसील प्रशासन के साथ जिला गन्ना अधिकारी और गन्ना विभाग के कई अफसर मौजूद रहे थे। इससे पहले 13 जून को डीएम के आदेश पर चीनी मिल की आरसी जारी की गई थी। अब 15 सितंबर को तहसील परिसर में सुबह 11:00 बजे इस जमीन की नीलामी की जाएगी।
तहसीलदार भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मिल की इस जमीन की कीमत 198 लाख प्रति हेक्टेयर है। मालियत 22 करोड़, 65 लाख, 71 हजार ,चार सौ रुपये का मूल्यांकन किया गया है। नीलामी प्रक्रिया में बोली लगाने वालों को बुलाए जाने के लिए दूर-दूर तक प्रचार प्रसार कराया जा रहा है।
उधर, चीनी मिल की जमीन की नीलामी होने की सूचना फैलते ही मिल प्रबंधन में खलबली मची है। नीलामी में बोली लगाने वालों ने अभी से तहसील के चक्कर काटने शुरू कर दिए हैं।
--
एमपी में भी कुछ जमीन बेचेगी मिल : सचिव राजीव सेठ
गन्ना समिति के सचिव राजीव सेठ ने बताया कि क्षेत्र के 50 हजार गन्ना किसानों को पूर्ण रूप से भुगतान कराया जाएगा। चीनी मिल की नीलाम हुई जमीन के अलावा जो रकम किसानों की बचती है। उसको चीनी मिल एमपी की जमीन बेच कर देगी। ऐसा प्रशासन से वादा किया गया है।
--
क्षेत्र के किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान अदा न करने पर चीनी मिल की जमीन कुर्क की गई थी। कुर्क जमीन का मूल्यांकन कराने और अन्य प्रक्रियाओं को पूर्ण करने के बाद अब 15 सितंबर को इस जमीन की नीलामी तय कर दी गई है।
- रत्निका श्रीवास्तव, एसडीएम बहेड़ी