{"_id":"6085c5a88ebc3ee1c00153cb","slug":"50-roadways-buses-go-to-delhi-to-pic-up-the-migrants-bareilly-news-bly444981151","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैरों में छाले न पड़े, रोडवेज ने दिल्ली भेजी पचास बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैरों में छाले न पड़े, रोडवेज ने दिल्ली भेजी पचास बसें
विज्ञापन
बरेली। दिल्ली से आने वाले प्रवासियों के पैरों में छाले न पड़ें, उन्हें सामान समेत पैदल न आना पड़े, इसलिए रोडवेज ने 50 बसों को दिल्ली भेजा है। इससे प्रवासी बसों के जरिये अपने घर आ सकें।
दिल्ली में रविवार से एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन आगे बढ़ा दिया गया है। दिल्ली और आसपास की फैक्टरी बंद हो चुकी हैं। इससे वहां काम करने वाले लोग न सिर्फ बेरोजगार हो गए हैं, बल्कि उन्हें घर पहुंचने की चिंता भी सता रही है। इसलिए प्रवासियों को उनके घरों तक सकुशल पहुंचाने के लिए रोडवेज ने 50 बसों को दिल्ली भेजा है। रोडवेज ने यह कदम इसलिए भी उठाया है कि कहीं ये लोग परिवार समेत पैदल ही घरों को न चल पड़ें। 50 बसें रविवार रात दिल्ली के लिए रवाना कर दी गईं।
दोनों बस अड्डों पर सवारियों का टोटा
शनिवार और रविवार का दिन रोडवेज प्रबंधन के लिए काफी घाटे का रहा। वीकेंड कर्फ्यू की वजह से पुराने और सेटेलाइट बस अड्डों पर सन्नाटा पसरा रहा। बसें तो खड़ीं हुई थीं, लेकिन सवारियों का टोटा रहा। कुछ बसों में इक्का-दुक्का सवारियां ही देखी गई।
विज्ञापन
पिछले साल भूखे-प्यासे निकल पड़े थे मजदूर
पिछले वर्ष 25 मार्च से लगा लॉकडाउन के बाद प्रवासी मजदूर और उनके परिवार भूखे-प्यासे पैदल ही सामान सहित अपने घरों को निकल पड़े थे। अपने शहर व घर तक का सफर उन्होंने पैदल ही तय किया, जिससे उनके पैरों में छाले पड़ गए थे। कुछ प्रवासी मजदूरों की रास्ते में ही मौत हो गई थी। हालांकि बरेली में टोल प्लाजा और अन्य जगहों पर समाजसेवी संस्थाओं ने उनके लिए खाने-पानी व दवाओं का इंतजाम भी किया था।
करीब 50 बसों को दिल्ली भेजा गया है, जिससे प्रवासी आराम से वापस अपने घरों को आ सकें।
- आरके त्रिपाठी, क्षेत्रीय प्रबंधक, रोडवेज
रेलवे ने भी चलाईं तीन ट्रेनें
बरेली। प्रवासियों को उनके घरों के आसपास पहुंचाने के लिए रेलवे ने भी कदम उठाया है। रविवार को रेलवे ने तीन ट्रेनों का संचालन शुरू किया है।
दिल्ली में काम करने वाले ज्यादातर प्रवासी उत्तर प्रदेश और बिहार के हैं। रुटीन ट्रेनों में रिजर्वेशन न मिलने से वह परेशान हैं। ऐसे में रविवार से चलाई ट्रेनों से राहत मिलने की उम्मीद है। उत्तर रेलवे ने दिल्ली से सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर आदि शहरों के लिए तीन ट्रेनें चलाई हैं। इनमें दिल्ली-सीतामढ़ी और दिल्ली दरभंगा के लिए दो समर स्पेशल और एक ट्रेन राजगीर के लिए चलाई है। ये ट्रेनें मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, लखनऊ, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया, भटनी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर समेत कई स्टेशनों पर रुकेगी। संवाद