{"_id":"5a08a4934f1c1b86698bb0be","slug":"50-lakh-electricity-piracy-starts-in-old-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराना शहर में 50 लाख की बिजली चोरी की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराना शहर में 50 लाख की बिजली चोरी की जांच शुरू
बरेली।
Updated Mon, 13 Nov 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुराना शहर में दो औद्योगिक कनेक्शनों पर 50 लाख रुपये का राजस्व चोरी किए जाने के मामले में जांच शुरू हो गई है। बिजली चोरी के दोनों मामलों में मीटर में गड़बड़ी भी पकड़ी गई थी, लिहाजा एसडीओ मीटर की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
पुराना शहर के सैलानी में रामधुन की चक्की और हजियापुर में भगवंत सिंह के कारखाने में मीटर में हेराफेरी कर चोरी किए जाने और रीडिंग स्टोर करने का मामला लखनऊ से आई टीम ने पकड़ा था। दोनों कामर्शियल कनेक्शनों पर करीब 50 लाख रुपये की चोरी सामने आई जिसके बाद एफआईआर कराई गई थी। चीफ इंजीनियर ने इस मामले में जांच शुरू करा दी है। बता दें कि औद्योगिक कनेक्शनों के मीटर की नियमित जांच की जिम्मेदारी एसडीओ मीटर की होती है, लिहाजा इस बिजली चोरी में क्षेत्र के एसडीओ मीटर अवनीश त्रिवेदी की भूमिका भी जांच हो रही है। एसडीओ त्रिवेदी पहले भी विवादों में घिरे रहे हैं। कुतुबखाना उपकेंद्र पर तैनाती के दौरान उन पर नए कनेक्शन न देने के आरोप लगे थे। इसी मामले में शहर विधायक से अभद्रता करने पर उन्हें हटाया गया था। तत्कालीन एसई शहर मनोज पाठक के चहेते एसडीओ त्रिवेदी तीन मीटर सेक्शन का प्रभार संभाले हुए हैं।
एक करोड़ की राजस्व चोरी में एसडीओ सस्पेंड
शाहजहांपुर के तिलहर कस्बे की एक राइस मिल के मीटर में हेराफेरी कर एक करोड़ की बिजली चोरी कराने वाले एसडीओ मीटर कुशलकांत राठौर को चीफ इंजीनियर ने सस्पेंड कर दिया। 29 अक्तूबर को तिलहर की गुनगुन राइस मिल में चेकिंग के दौरान मीटर में छेद कर सप्लाई होती पाई गई थी।