फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   50 crore property of smack smuggler Pradhan of Padhera will be confiscated

पढ़ेरा के स्मैक तस्कर प्रधान की 50 करोड़ की संपत्ति होगी जब्त

Thu, 07 Oct 2021 02:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
50 crore property of smack smuggler Pradhan of Padhera will be confiscated
तस्कर प्रधान शाहिद का घर।
बरेली। बीस किलोग्राम स्मैक के साथ साथ पकड़े गए फतेहगंज पूर्वी के गांव पढ़ेरा के प्रधान शहीद खान उर्फ छोटे की करीब 50 करोड़ रुपये की संपत्ति पुलिस ने चिह्नित कर ली है। यह संपत्ति उसने स्मैक की तस्करी की काली कमाई से करीब छह साल में बनाई है। इस संपत्ति को जब्त करने के लिए पुलिस ने ब्योरा तैयार करके दिल्ली में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) को भेजा है। वहां से मंजूरी मिलते ही संपत्ति जब्त कर ली जाएगी।
विज्ञापन

फतेहगंज पूर्वी और फरीदपुर थाने की पुलिस ने 17 अगस्त को पढ़ेरा गांव में दबिश देकर प्रधान शहीद खान उर्फ छोटे और उसके भतीजे राजू को गिरफ्तार किया था। दोनों के कब्जे से 20 किलोग्राम स्मैक बरामद हुई थी। इसे वे कार में लादकर दिल्ली ले जाने की तैयारी कर रहे थे। शहीद खां जेल में है। दिल्ली पुलिस भी उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ कर चुकी है। पूछताछ में शहीद खान ने पुलिस को बताया था कि वह छह सालों से स्मैक की तस्करी कर रहा है। इसी आधार पर पुलिस ने छह साल में अर्जित उसकी संपत्ति का ब्योरा जुटाया है।
विज्ञापन

राजस्व, बैंक, परिवहन और आयकर विभाग की मदद से अब तक उसकी संपत्ति में कई मकान, गांव में कोठी, फरीदपुर में मार्केट, बैटरी फैक्टरी, हाईवे पर कामर्शियल जमीन और कई एकड़ कृषि भूमि सामने आई है। इसके अलावा एक बैंक खाते में 60 लाख से ज्यादा रकम जमा है। छह बाइक और चार कार भी उसके पास हैं। कुल मिलाकर इस संपत्ति की कीमत करीब 50 करोड़ रुपये है। पुलिस का कहना है कि प्रधान की संपत्ति जब्त करने की अनुमति नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो से लेने के लिए रिपोर्ट भेजी गई है। अनुमति मिलते ही संपत्ति जब्त कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफीम तस्कर परिवार की
संपत्ति का भी ब्योरा भेजा
पिछले दिनों भमोरा पुलिस ने मिलक मझारा गांव में हरप्रसाद के घर दबिश देकर उसके बेटे अवधेश, पत्नी पार्वती और पुत्रवधू सोमवती को आधा किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया था। बाद में हरप्रसाद भी कोर्ट में सरेंडर करके जेल चला गया। दबिश के दौरान पुलिस ने उनके घर से 40 बीघा जमीन के 26 बैनामे बरामद किए थे। यह सारी जमीन वर्ष 2016 से 2020 के बीच खरीदी गई थी। यह संपत्ति भी करीब दो करोड़ रुपये की बताई जा रही है। इसका ब्योरा भी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को भेजा गया है।
भोला का बी वारंट दिल्ली कोर्ट में
दाखिल, जल्दी ली जाएगी रिमांड
फरीदपुर के गांव पढ़ेरा के स्मैक तस्कर तैमूर उर्फ भोला का बी वारंट फरीदपुर पुलिस ने दिल्ली कोर्ट में दाखिल कर दिया है। भोला पर 50 हजार का इनाम घोषित है। वह गैंगस्टर समेत चार मुकदमों में वांछित है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने भोला को दो दिन के रिमांड पर लिया है। यह रिमांड बृहस्पतिवार को खत्म हो जाएगी। इसके बाद बरेली पुलिस उसे कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। उन्होंने बताया कि गैंगस्टर एक्ट के तहत उसकी 13.5 करोड़ की संपत्ति चिह्नित करके उसका ब्योरा डीएम को भेज दिया गया है। अब डीएम कोर्ट से उसे नोटिस जारी करके जवाब मांगा जाएगा। इसके बाद संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

स्मैक तस्करी में पकड़े गए प्रधान की संपत्ति चिह्नित करके उसका ब्योरा एनसीबी को भेज दिया है। इस संपत्ति का बाजार मूल्य करीब 50 करोड़ रुपये है। एनसीबी की मंजूरी मिलते ही इसे जब्त कर लिया जाएगा। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed