फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   50% amount will be refunded on cancellation of Tatkal ticket

राहत:अब तत्काल टिकट वापस करने पर मिलेगा रिफंड

Wed, 09 Jun 2021 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
50% amount will be refunded on cancellation of Tatkal ticket
train - फोटो : pti

एक जुलाई से लागू होंगे यात्रियों को राहत देने के लिए कई बदले नियम

विज्ञापन
बरेली। अब तत्काल टिकट वापस करने पर भी यात्रियों को पचास प्रतिशत भुगतान मिलेगा। अभी तक यह सुविधा नहीं थी। इसके अलावा तत्काल टिकट जारी करने का समय भी बदल दिया गया है। रेलवे ने प्रीमियम ट्रेनें बंद करने का निर्णय लिया है। ऐेसे में यात्रियों को राहत मिलेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे एक जुलाई से नौ नियमों में बदलाव करेगा।
रेलवे के मुताबिक एक जुलाई से राजधानी, शताब्दी और दुरंतों की तर्ज पर सुविधा ट्रेनें चलाई जाएंगी और लंबी दूरी की ट्रेनों की डुप्लीकेट ट्रेनें भी चलेंगी। राजधानी और शताब्दी में पेपरलेस टिकट सुविधा मिलेगी। एसी कोच में तत्काल टिकट की बुकिंग सुबह 10 से 11 और स्लीपर की 11 से 12 बजे तक होगी। ट्रेनों के टिकट अब क्षेत्रीय भाषाओं में भी जारी होंगे। वेटिंग लिस्ट नहीं बनेगी, यात्रियों को कन्फर्म टिकट ही मिलेगा। राजधानी और शताब्दी में कोचों की संख्या बढ़ेगी और प्रीमियम ट्रेनों का संचालन बंद होगा। सुविधा ट्रेनों में टिकट कैंसल कराने पर 50 प्रतिशत, एसी टू में सौ रुपये, एसी थ्री में 90 रुपये और स्लीपर में साठ रुपये की कटौती की जाएगी।
विज्ञापन

सफर में निश्चिंत होकर सोएं, रेलवे जगाएगा

अभी तक राजधानी और शताब्दी ट्रेनों के यात्रियों को कोच अटेंडेंट उनके उतरने वाले स्टेशन पर जगाता था। अब यह सुविधा स्लीपर कोच के यात्रियों को भी मिलेगी। हालांकि उन्हें रेलवे स्टाफ नहीं जगाएगा बल्कि मोबाइल पर घंटी बजेगी। इसके लिए स्लीपर कोच के यात्रियों को अपने मोबाइल पर डेस्टिनेशन अलर्ट एक्टीवेट करना होगा। इसे एक्टीवेट करने के लिए अलर्ट टाइप करने के बाद पीएनआर नंबर टाइप करके 139 पर भेजना होगा। इसके बाद ‘7’ डायल करने पर सुविधा मिल जाएगी। इसके बाद गंतव्य स्टेशन आने से पहले ही मोबाइल की घंटी बजने लगेगी। यह तब तक बजती रहेगी, जब तक कॉल रिसीव नहीं की जाएगी। कॉल करने पर यात्री को उसका स्टेशन आने का संदेश मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे एक जुलाई से यात्रियों को कई सुविधाओं का तोहफा देने जा रहा है। कई ऐसे नियम लागू किए जा रहे हैं, जिनकी यात्री लंबे समय से मांग कर रहे थे। - तरुण प्रकाश, डीआरएम मुरादाबाद डिवीजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed