फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   5 lakh cattle in the division vaccinated against Lumpy disease; Badaun leads the way

Bareilly News: मंडल में 5 लाख गोवंश को लगा लंपी से बचाव का टीका, बदायूं अव्वल

Wed, 21 Oct 2026 12:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 21 Oct 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
5 lakh cattle in the division vaccinated against Lumpy disease; Badaun leads the way
बरेली। लंपी स्किन डिजीज (एलएसडी) से गोवंश को बचाने के लिए मंडल में 16 सितंबर से चल रहा टीकाकरण अभियान संपन्न हो गया है। शासन की ओर से मंडल के चारों जिलों को करीब पांच लाख गोवंश के टीकाकरण का लक्ष्य दिया गया था। इसके सापेक्ष कुल 5,09,000 गोवंश को प्रतिरक्षित किया गया। अभियान में बदायूं ने सबसे पहले बाजी मारते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर लिया और शासन को रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन




विभागीय रिपोर्ट के अनुसार, बीते 14 अक्तूबर तक जारी रिपोर्ट तक बरेली में 1,46,500 गोवंश के टीकाकरण का लक्ष्य था। इसके सापेक्ष 1,43,150 गोवंश को टीके लगाए गए हैं। यहां 97.71 फीसदी लक्ष्य पूरा हुआ है। बदायूं में 1,57,400 के लक्ष्य के सापेक्ष सभी गोवंश का टीकाकरण कर शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल की गई है। पीलीभीत में एक लाख के लक्ष्य के सापेक्ष 99,200 गोवंश को टीके लगाए गए हैं। वहीं, शाहजहांपुर में 1,05,100 के लक्ष्य के मुकाबले एक लाख गोवंश का टीकाकरण हुआ है।
विज्ञापन


वर्जन
मंडल में लंपी रोग से बचाव को चलाए गए एलएसडी अभियान संपन्न हो गया है। 18 अक्तूबर से पूर्व ही बदायूं ने सर्वप्रथम लक्ष्य पूर्ण कर रिपोर्ट भेजी है। हालांकि अन्य जिलों में भी शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. मदन कुमार सिंह, अपर निदेशक ग्रेड द्वितीय, पशुपालन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed