फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   461 million would be the next district plan

461 करोड़ की होगी अगली जिला योजना

Thu, 31 Mar 2016 01:35 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Thu, 31 Mar 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
एक अप्रैल से शुरू होने वाले नए वित्तीय वर्ष में 461 करोड़ रुपयों से जिला योजना के काम कराने का खाका तैयार कर लिया है। जिसे चार अप्रैल को जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में पास कराने के बाद प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में प्रस्तावित बैठक में रखा जाएगा। पिछले साल क ी अधूरी सड़क, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन, गांवों में गरीबों के शौचालय और मनरेगा के लिए धनराशि की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

मौजूदा वित्तीय वर्ष में भी 450 करोड़ की जिला योजना थी, जिसमें से मात्र 245 करोड़ रुपये ही रिलीज हुए हैं। बाकी की राशि के लिए विकास, लोक निर्माण सहित कई विभागों के अधिकारियों ने पिछले सप्ताह तक शासन में प्रयास किए लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। इसीलिए इस बार नए काम कम लिए जाएंगे, जबकि पुराने और अधूरे कामों को पूरा कराने पर जोर रहेगा।
विज्ञापन

अगले साल जनवरी फरवरी में विधनासभा चुनाव होने के कारण विधायकों का जोर भी अपने-अपने इलाकों में अधूरे कामों को पूरा कराने पर रहेगा। लोक निर्माण विभाग को सड़कों और पुल के निर्माण को छह करोड़ 59 लाख रुपये का बजट मंजूर हुआ था। जिसमें से साढ़े तीन करोड़ रुपये ही इसी वित्तीय वर्ष में मिले हैं। शेष राशि अगले वित्तीय वर्ष में मिलने की संभावना है। इस राशि से पुराने कामों को पूरा कराया जाना है। नए काम नहीं लिए जाएंगे, क्योंकि जिला योजना में पिछले पांच साल से 50 फीसदी ही धनराशि शासन स्तर से रिलीज हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



20 करोड़ की दो सड़कों का तोहफा

बरेली। बाईपास बनने के बाद शहर को हाईवे से जोड़ने वाली चोपुला से परसाखेड़ा और सेटेलाइट से इन्वर्टिस तक की दोनों सड़कों को फोरलेन बनाने के लिए 19.54 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। पहले फेज में इन सड़कों को बनाने के लिए एक करोड़ रूपये रिलीज कर दिए गए हैं। अप्रैल में इस राशि से निर्माण शुरू हो जाएगा।
हाईवे का निर्माण होने के बाद बाईपास से शहर के अंदर की इन दोनों सड़कों की कोई सुध नहीं ले रहा था। पिछले महीने इन दोनों सड़कों को लोक निर्माण विभाग के सुपुर्द किया गया। उसी के साथ इनको नए सिरे से बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया। जिसके लिए आज धनराशि रिलीज कर दी गई है। परसाखेड़ा से चोपुला तक फोरलेन 10 किलोमीटर तक की इस सड़क का निर्माण 10 करोड़ रुपये से किया जाना प्रस्तावित किया गया है। इसी तरह इन्वर्टिस से सेटेलाइट तक साढ़े नौ किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क को 9.50 करोड़ रुपयों से निर्मित किया जाना प्रस्तावित किया गया है।

‘इन दोनों सड़कों के लिए पहले फेज में टोकन मनी जारी कर दी गई है। जिसके आधार पर अप्रैल से निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। इन दोनों सड़कों का निर्माण होने से शहर को राहत मिलेगी।’ संजीव भारद्वाज, एक्सईएन पीडब्लूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed