{"_id":"6a7396ea0d0f40eed1000601","slug":"455-lost-mobile-phones-returned-to-their-owners-bareilly-news-c-4-bly1015-940259-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मालिकों को लौटाए 455 लापता मोबाइल फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मालिकों को लौटाए 455 लापता मोबाइल फोन
Thu, 06 Aug 2026 01:32 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
बरेली। पुलिस ने सीईआईआर (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल और सर्विलांस की मदद से जुलाई में 455 लापता और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर लिए। बुधवार को उन्हें उनके असली मालिकों को सौंपा गया। इस मुहिम में बरेली पुलिस प्रदेश में पहले पायदान पर है। जुलाई में इसकी जिम्मेदारी एसपी क्राइम मनीष सोनकर को मिली थी। उन्होंने बरामद सभी मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। मोबाइल फोन वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस का आभार जताया। एसपी क्राइम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर कोतवाली, प्रेमनगर, कैंट, किला, सीबीगंज, इज्जतनगर, सिरौली, शाही, आंवला, भमोरा, फरीदपुर, भुता, भोजीपुरा, शीशगढ़, देवरनियां, शेरगढ़, नवाबगंज और क्योलड़िया थानों की साइबर टीमों को नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस साल कुल 3,048 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं।
विज्ञापन