फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   45 feet high to Anand Ashram Being made eco-friendly

45 फुट ऊंचे आनंद आश्रम को बनाया जा रहा है इको फ्रेंडली

Sun, 16 Jul 2017 01:21 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 16 Jul 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
45 feet high to Anand Ashram Being made eco-friendly
ashram
करीब 60 साल पुराने आनंद आश्रम को जल्द ही एक भव्य रूप मिलने वाला है। अप्रैल 2016 से मंदिर को बिल्कुल अलग स्वरूप देने का काम चल रहा है। यह दिसंबर 2018 तक बनकर तैयार हो जाएगा। पुराने आश्रम की जगह नए आश्रम में भक्ताें को बैठने के लिए काफी जगह मिलेगी। 45 फुट ऊंचे आनंद आश्रम को इको फ्रें डली बनाया जा रहा है। यह सोलर लाइट से जगमगाएगा। 
विज्ञापन

मंदिर ट्रस्ट के विश्वास अग्रवाल ने बताया कि आनंद आश्रम से लोगाें की आस्था जुड़ी है। यह एक ऐसा मंदिर है जिसे लोग आश्रम के नाम से जानते हैं। संताें से इसका नाता रहा है इसलिए प्रभु की इच्छा से इसका निर्माण शुरू हो पाया। आश्रम को शहर के अन्य मंदिराें से हटकर बनाने के लिए आर्किटेक अनुपम सक्सेना का सहयोग लिया जा रहा है। बरसात के पानी का पूरा सदुपयोग हो इसलिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी बनेगा। गेट को काफी छोटा लेकिन और सुंदर करने का प्लान है। 
विज्ञापन

वातानुकूलित हाल होगा: अनुपम सक्सेना
आर्किटेक अनुपम सक्सेना ने बताया कि 50 गुणा 50 का हॉल सेंट्रलाइज वातानुकूलित होगा। एसी सोलर सिस्टम से चलेगा ताकि बिजली की खपत कम हो। सबसे ज्यादा सुंदरता इस मंदिर की ऊंचाई होगी। लैंड स्केपिंग भी की जाएगी। भक्तों को बैठने की सुविधा मिलेगी और पूरे आश्रम की सुंदरता बढ़ाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर से जुड़ी है दूर-दराज के लोगों की आस्था 
विश्वास अग्रवाल बताते हैं कि वर्ष 1955- 56 में मंदिर की आधारशिला सुखदेवानंद जी महाराज ने रखी थी। तब यहां टिन शेड था, धीरे-धीरे कमरे बनाए गए। आश्रम के नाम से यह इकलौता मंदिर है यहां संत लोगाें का जुड़ाव रहा है। धर्मार्थ के कार्य भी मंदिर ट्रस्ट कराता है। शरद पूर्णिमा की रात खीर बनाकर उसे खुले आसमान के नीचे रखते हैं और अगले दिन उसका वितरण करते हैं। आस्था है कि इसे खाने से पुराने रोग से निजात मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed