{"_id":"5e9f42cd8ebc3e90ad28f84f","slug":"44-policemen-quarantine-in-bareilly-bareilly-news-bly4033337193","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली में आमद कराने वाले 44 पुलिसकर्मी क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली में आमद कराने वाले 44 पुलिसकर्मी क्वारंटीन
विज्ञापन
कोरोना से बचने की एक कोशिश ऐसी भी
- फोटो : PTI
दो दिन तीन सौ बेड अस्पताल में रहेंगे फिर 14 दिन पुलिस लाइन की बैरक में गुजारेंगे
विज्ञापन
बरेली। छुट्टी लेकर गए पुलिस कर्मियों के लॉकडाउन में फंस जाने पर राहत देते हुए वहीं आमद कराने के आदेश दिए गए थे। शिकायतों के बाद डीजीपी ने आदेश में परिवर्तन कर तत्काल तैनाती वाले जिलों में आमद कराने के निर्देश दिए हैं। इस पर बरेली में 44 पुलिसवालों की आमद कराके उन्हें क्वारंटीन किया गया है। इन्हें पहले अस्पताल और फिर पुलिस लाइन में क्वारंटीन किया जा रहा है।
कुछ दिन पहले डीजीपी ने दूसरे जिलों में लॉकडाउन में फंसे पुलिसकर्मियों को वहीं के नजदीकी थाने में आमद कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन इसमें से कई पुलिसकर्मी मनचाही जगह सेट हो गए तो कुछ संबंधित थाना प्रभारियों से सेटिंग कर घर पर ही रहने लगे। इस तरह की शिकायतें मिलीं तो डीजीपी ने आदेश में परिवर्तन कर सभी पुलिसवालों को सरकारी वाहनों से उनकी तैनाती वाले जिलों में भिजवाने की व्यवस्था कर दी। ऐसे 44 पुलिसकर्मियों ने मंगलवार शाम पुलिस लाइन में आमद दर्ज कराई। इन्हें विशेष अनुमति पर सरकारी वाहनों से बुलाया गया। इनके टेस्ट जिला अस्पताल में कराए जा रहे हैं। इन्हें दो दिन तक श्यामगंज क्षेत्र के 300 बेड वाले अस्पताल में रखने और फिर लक्षणों के आधार पर आगे जांच तथा इलाज कराने के निर्देश दिए गए हैं। कोरोना को कोई लक्षण न मिलने पर इन्हें पुलिस लाइन में रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर की बैरकों में 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया जाएगा। इस दौरान इनसे किसी तरह का कोई काम न लेने के निर्देश दिए गए हैं।

बरेली से 31 पुलिसकर्मी भेजे गए
बरेली में आमद दर्ज कराने वालों में एक इंस्पेक्टर, तीन दरोगा, दो हेड कांस्टेबल, 33 कांस्टेबल और पांच महिला आरक्षी हैं। इन सभी की तैनाती बरेली में ही है। लॉकडाउन से पहले ये छुट्टी पर अपने घर या परिचितों के यहां गए हुए थे। इधर, बरेली में लॉकडाउन में फंसे 41 पुलिसकर्मी चिह्नित हुए हैं। इनमें से 31 को उनके तैनाती वाले जिलों में भेज दिया गया है। बाकी 10 को दूरदराज की जोन में भेजा जाना है, इनके लिए वाहन की व्यवस्था की जा रही है। रवाना करने से पहले सभी की जांच कराई गई है। उन्हें सैनिटाइजर और मास्क भी दिए गए हैं।
विज्ञापन