फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   42 train cancelled

रेल यात्रियों के लिए आज से आठ जून तक दुश्वारियों भरा सफर

Wed, 18 May 2022 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 01:14 AM IST
विज्ञापन
42 train cancelled
बरेली। रेल यात्रियों को आठ जून तक दुश्वारियों का सफर करना पड़ेगा। गोंडा जंक्शन पर यार्ड रिमॉडलिंग की वजह से एनईआर के इज्जतनगर और एनआर के मुरादाबाद मंडल की तमाम ट्रेनों को निरस्त किया गया है। जंक्शन से होकर गुजरने वाली 42 अप और डाउन ट्रेनें इनमें शामिल हैं।
विज्ञापन

गोंडा यार्ड में प्री इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग के लिए रेल बोर्ड ने करीब 22 दिनों ब्लॉक दिया है। इसी कारण अलग-अलग तिथियों पर दोनों मंडलों की तमाम ट्रेनों को निरस्त किया गया है। इसके अलावा तीन ट्रेनों को रिशिड्यूल और दो ट्रेनों को शॉर्ट ओरिजनेट किया गया है। बड़ी संख्या में ट्रेनों के निरस्त होने से अगले तीन सप्ताह रेल यात्रियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

दो दिन से तीन सप्ताह तक निरस्त रहेंगी ये ट्रेनें
12572 आनंद विहार-गोरखपुर हमसफर एक्सप्रेस 19 मई से नौ जून, 05006-05 अमृतसर-गोरखपुर स्पेशल 27 मई से चार जून, 14674-73 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस 29 मई से नौ जून, 14010 आनंद विहार टर्मिनस बापूधाम 30 मई से छह जून, 14649-50 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस 31 मई से सात जून, 14009 बापूधाम मोतिहरी आनंद विहार टर्मिनस 31 मई से सात जून, 15273-74 रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनस 31 मई से नौ जून, 15212-11 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस 30 मई से आठ जून, 12203-04 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस एक से नौ जून, 02563-64 सहरसा-नई दिल्ली क्लोन 29 मई से नौ जून, 02569-70 दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन 29 मई से नौ जून तक निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये ट्रेनें एक दिन के लिए रद्द
एक जून को 04654 अमृतसर-न्यू जलपाईगुडी स्पेशल निरस्त रहेगी। दो जून को 15269 मुजफ्फरपुर-अहमदाबाद, 15621 कामाख्या-आनंद विहार टर्मिनस निरस्त रहेगी। तीन जून को 04653 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर स्पेशल, 12492 जम्मूतवी-बरौनी, 15622 आनंद विहार टर्मिनस-कामाख्या निरस्त रहेगी। चार जून को 19601 उदयपुर-न्यू जलपाईगुड़ी और 15270 अहमदाबाद-मुजफ्फरपुर निरस्त रहेगी। पांच जून को 15655 कामाख्या-श्री माता वैष्णो देवी कटरा, 12491 बरौनी-जम्मूतवी और 15279 सहरसा-आनंद विहार टर्मिनस निरस्त रहेगी। छह जून को 12587 गोरखपुर-जम्मूतवी और 15280 आनंद विहार टर्मिनस-सहरसा, सात जून को 13019-20 हावड़ा-काठगोदाम और 15098 जम्मूतवी-भागलपुर निरस्त रहेगी। आठ जून को 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनस, 15656 श्री माता वैष्णोदेवी कटरा-कामाख्या और 12565 दरभंगा-नई दिल्ली निरस्त रहेगी। नौ जून को 12558 आनंद विहार टर्मिनस- मुजफ्फरपुर, 12566 नई दिल्ली-दरभंगा और 15097 भागलपुर-जम्मूतवी निरस्त रहेगी। 11 जून को 12588 जम्मूतवी-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
ये ट्रेनें की रिशिड्यूल
आठ जून को चलने वाली 12553 सहरसा-नई दिल्ली एक्सप्रेस सहरसा से 240 मिनट, एक जून को चलने वाली 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ टाउन एक्सप्रेस 150 मिनट और आठ जून को चलने वाली 12566 नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस 120 मिनट देरी से चलेगी।
ये ट्रेनें हुईं नियंत्रित
सात जून को चलने वाली 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल पर 120 मिनट नियंत्रित की जाएगी। 31 मई को चलने वाली 14010 आनंद विहार टर्मिनस-बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेस पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल पर 45 मिनट नियंत्रित की जाएगी।

बरेली सिटी-पीलीभीत ट्रेन भी दो दिन के लिए निरस्त
दोहना स्टेशन पर एनआई के काम के कारण 17 से लेकर 19 मई तक का ब्लॉक दिया गया है। इस कारण बरेली सिटी से पीलीभीत के बीच चलने वाली 05311-05312 ट्रेन 17 और 18 मई को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed