{"_id":"5cbe2937bdec221435568490","slug":"41555966263-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोट के साथ सेल्फी के लिए तैयार हुए आदर्श मतदान केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोट के साथ सेल्फी के लिए तैयार हुए आदर्श मतदान केंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मतदान के प्रति लोगों में जागरूकता के लिए इस बार दस आदर्श मतदान केंद्र भी बनाए गए हैं, जहां मतदाता सेल्फी भी ले सकेंगे। वहीं मौलाना आजाद इंटर कॉलेज के बाहर नगर निगम की टीम ने सोमवार को अतिक्रमण हटवाया।
जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर निगम ने शहर में दस आदर्श मतदान केंद्र बनाए हैं। इनमें संजय नगर का सेंट फ्रांसिस स्कूल, कूर्मांचल नगर में अल्मा मातेर, केंद्रीय विद्यालय आईवीआरआई, केंद्रीय विद्यालय रोड नंबर सात, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज, गुरु नानक खालसा इंटर कॉलेज, सूरजभान कॉलेज, आर्यपुत्री कन्या इंटर कॉलेज, कुंवर रंजीत सिंह इंटर कॉलेज और सीबीगंज इंटर कॉलेज शामिल हैं। लोगों को आकर्षित करने के लिए यहां सेल्फी प्वाइंट, बैठने के लिए सोफा, छाया के लिए टेंट और पेयजल आदि की व्यवस्था की गई है।
हटवाया गया अतिक्रमण
श्यामगंज स्थित मौलाना आजाद इंटर भी आदर्श मतदान केंद्र बना है। मगर इसके बाहर काफी अतिक्रमण है। शहर में प्रमुख स्थान पर होने के चलते मंगलवार को यह केंद्र अफसरों की खास नजर में रहेगा। इसके चलते ही सोमवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान प्रभारी ललतेश सक्सेना ने मतदान केंद्र के आसपास लगे फड़-ठेले आदि हटवाए।