फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   रहें तैयार.. अगले सप्ताह 40 डिग्री तक जा सकता है पारा

रहें तैयार.. अगले सप्ताह 40 डिग्री तक जा सकता है पारा

Mon, 08 Apr 2019 01:30 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 08 Apr 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
रहें तैयार.. अगले सप्ताह 40 डिग्री तक जा सकता है पारा
रहें तैयार.. अगले सप्ताह 40 डिग्री तक जा सकता है पारा - फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। मौसम में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार को दिन में धूल भरी हवा चली। अधिकतम तापमान बीते तीन दिन से 36.0 डिग्री सेल्सियस या उसके आस-पास बरकरार है। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस अधिक हो गया। रात में गर्मी का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ रहा है। अगले सप्ताह अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में उत्तर-पूरब दिशा से धूल भरी हवाएं चलीं। कुछ देर को आसमान में हल्के बादल भी छाए रहे, लेकिन सुबह से ही तेज धूप के कारण गर्मी रही। सोमवार को भी गर्मी की स्थिति इसी तरह बरकरार रहेगी। हालांकि आज भी आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश होने के आसार नहीं हैं। इसके बाद अगले दो दिन यानी 10 अप्रैल तक आसमान साफ रहेगा और दिन में चटक धूप खिलेगी। अधिकतम तापमान भी 1.0 से 2.0 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा ने बताया कि 11 अप्रैल को एक बार फिर आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। धूल भरी तेज हवा या अंधड़ आ सकता है। उसके बाद गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा। सुबह तेज गति से हवा चलेगी, लेकिन दोपहर बाद हवा की गति धीमी होगी। तब गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा। 13 अप्रैल तक दिन का तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed