फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मुआवजा न मिलने पर किसानों ने शुरू किया 48 घंटे का धरना

मुआवजा न मिलने पर किसानों ने शुरू किया 48 घंटे का धरना

Sat, 26 Jan 2019 01:39 AM IST
Kunwar Pal Singh Kunwar Pal Singh
Updated Sat, 26 Jan 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
मुआवजा न मिलने पर किसानों ने शुरू किया 48 घंटे का धरना
बरेली। बड़ा बाईपास के मुआवजे को लेकर एक बार फिर से किसानों ने आंदोलन शुरू कर दिया है। बिथरी चैनपुर के कुम्हरा चौराहे पर बड़ी संख्या में किसान 48 घंटे के धरने पर बैठ गए हैं। अखिल भारतीय किसान महासभा के नेतृत्व में किसानों ने हाईवे जाम करने की चेतावनी भी दी है। इधर, किसानों का आंदोलन शुरू होने से जिला प्रशासन के अधिकारियों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

बड़ा बाईपास के जमीन अधिग्रहण को लेकर वर्ष 2013-14 से करीब छह सौ किसान और एनएचएआई के बीच विवाद खत्म नहीं हो पा रहा है। मामला कोर्ट में भी विचाराधीन हैं। जिला प्रशासन ने एनएचएआई और किसानों के बीच समझौता कराने की कोशिश की थी, लेकिन किसान वर्ष 2008-09 के सर्किल रेट के आधार पर जमीन का मुआवजा लेने को तैयार नहीं है। एनएचएआई के अफसर हाल में किसानों से कोर्ट के बाहर समझौता करने से भी इंकार कर चुके हैं। भूमि मुआवजा को लेकर हो रही लगातार देरी को देखते हुए किसानों ने अखिल भारतीय किसान महासभा के अध्यक्ष हरिनंदन सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार से कुम्हरा चौराहे पर धरने पर बैठ गए हैं। किसानों का कहना है कि मुआवजे के लिए कई साल से आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन उनकी जमीन का भुगतान नहीं हो रहा है। इंतजार में कई किसानों की मौत भी हो चुकी है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इस धरने के बाद भी अगर सरकार ने एनएचएआई से मुआवजा नहीं दिलाया तो हाईवे जाम करके आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर राममूर्ति गंगवार, सगीर अहमद, जगदीश सिंह, कंधई लाल, अख्तर, सूरज यादव, धर्मवीर, पूरनलाल, इस्माइल खां, मेहंदी हसन सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed