{"_id":"5c3b99bdbdec22739b068f61","slug":"41547409853-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेगु में चंडीगढ़ और डबल में हैदराबाद को मिला गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेगु में चंडीगढ़ और डबल में हैदराबाद को मिला गोल्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की मेजबानी में खेली गई तृतीय अखिल भारतीय सेपक टाकरा (महिला) प्रतियोगिता में रेगु में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ और डबल में उस्मानिया यूनिवर्सिटी हैदराबाद ने गोल्ड मेडल जीता। मेजबान रुहेलखंड विश्वविद्यालय दोनों इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल ही जीत सका। शनिवार को प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को कुलपति प्रोफेसर अनिल शुक्ल ने ट्रॉफी प्रदान की।
प्रतियोगिता में 12 विश्वविद्यालयों की टीमों ने रेगु और डबल के इवेंट में हिस्सा लिया। शनिवार को डबल के आखिरी लीग मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला गवाने के बाद उम्मीद थी कि मेजबान विश्वविद्यालय डबल में सिल्वर मेडल के लिए दोनों मुकाबले जीतने को प्रयास करेगा, लेकिन टीम उस्मानिया यूनिवर्सिटी हैदराबाद के हाथों 2-0 से हार झेलनी पड़ी। उत्कल यूनिवर्सिटी भुवनेश्वर ने कालीकट यूनिवर्सिटी को दोनों मुकाबलों में हराया। सभी लीग मुकाबलों के आधार पर डबल में उस्मानिया यूनिवर्सिटी हैदराबाद को 6 अंकों के साथ गोल्ड, उत्कल यूनिवर्सिटी भुवनेश्वर को 4 अंकों के साथ सिल्वर, एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय को 2 अंकों के साथ ब्रॉन्ज मेडल मिला। चौथे नंबर पर कालीकट यूनिवर्सिटी रही। रेगु इवेंट में पंजाब यूनिवर्सिटी पटियाला को 6 अंकों के साथ गोल्ड, मणिपुर यूनिवर्सिटी को 4 अंकों के साथ सिल्वर, रुहेलखंड यूनिवर्सिटी को 2 अंकों के साथ ब्रॉन्ज मेडल मिला। चौथे नंबर पर उस्मानिया यूनिवर्सिटी हैदराबाद रही। समापन समारोह में कुलपति प्रोफेसर अनिल शुक्ल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों में और बेहतर करने को प्रेरित किया। इस दौरान प्रोफेसर एके सरकार, क्रीड़ा सचिव प्रोफेसर एके जेटली, सेपकटाकरा संघ के सचिव डॉ. एसएम सीरिया,अखिल भारतीय सेपकटाकरा के महासचिव योगेंद्र सिंह दहिया, तरुण राष्ट्रीय, जहीर अहमद, डॉ. हेम गौतम, ओपी मिश्रा आदि मौजूद रहे।