{"_id":"5c2f915cbdec225715598b24","slug":"41546621276-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसिक मंदित....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसिक मंदित....
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी केंद्रों के लिए---
प्रशासन ने बेड़ियों से मुक्त कराए मनोरोगी
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने कमेटी के सदस्यों के साथ की मीटिंग
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। शहर के एक धर्मस्थल में महीनों से बेड़ियों में जकड़े मानसिक रोगियों को शुक्रवार रात मुक्त करा दिया गया। इसके लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने लालपुल चौकी पर धर्मस्थल की कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की। इसके बाद कमेटी सदस्यों की सहमति से बेड़ियों के ताले खोले गए।
सुप्रीम कोर्ट ने शहर के एक धर्मस्थल में मानसिक मंदित लोगों को बेड़ियों में जकड़े जाने पर आपत्ति जताई थी। इसके बाद डीएम दिनेश कुमार सिंह और एसएसपी अशोक कुमार की ओर से एक कमेटी गठित की गई। शुक्रवार शाम कमेटी में शामिल एसपी देहात डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह, एडीएम प्रशासन रामनिवास शर्मा, एसडीएम पारसनाथ मौर्य, सीएमओ डॉ. मंजीत सिंह, सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह राठौर ने पहले धर्मस्थल की कमेटी के सदस्यों के साथ लालपुल चौकी पर मीटिंग की।
करीब एक घंटे चली मीटिंग में धर्मस्थल के सदस्यों ने भी अपनी सहमति जताई। इसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी कमेटी के सदस्यों के साथ धर्मस्थल पहुंचे। वहां 17 मानसिक मंदित जंजीरों और बेड़ियों से बंधे मिले। अधिकारियों ने तुरंत उनकी बेड़ियां खुलवा दीं। आठ रोगियों के परिवार वाले भी वहां मौजूद थे। बेड़ियां खुलवाकर इन्हें परिवार वालों की सुपुर्दगी में दे दिया गया। बाकी नौ रोगियों के परिवार वाले मौजूद नहीं थे। प्रशासनिक अधिकारियों ने उनके परिवार वालों को सूचना भिजवा दी है। उनके आने तक नौ रोगी धर्मस्थल कमेटी की निगरानी में रहेंगे।
विज्ञापन
---------------------
सुप्रीम कोर्ट के नोटिस पर हमने एक कमेटी गठित की थी। उसकी जांच कराने पर पता चला कि कुछ लोग यहां मानसिक रोगियों का इलाज कराने आते हैं और उन्हें जंजीरों में बांधकर छोड़ जाते हैं। कमेटी ने मौके पर जाकर सभी रोगियों को जंजीरों से मुक्त करा दिया है। जिनके परिवार वाले मौजूद नहीं थे, उन्हें सूचना भिजवा दी गई है कि वे आएं और अपने मरीज को ले जाएं।
- दिनेश कुमार सिंह, डीएम