{"_id":"5be0b0f2bdec22694e6b7db1","slug":"41541452018-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिठाई खाकर कलक्ट्रेट कमी हुआ बीमार, तब साहब हुए होशियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिठाई खाकर कलक्ट्रेट कमी हुआ बीमार, तब साहब हुए होशियार
Updated Tue, 06 Nov 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। प्रशासन एक तरफ मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने का दावा कर रहा है, वहीं कलक्ट्रेट का एक कर्मचारी खराब मिठाई खाकर परिवार सहित बीमार हो गया। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार शुक्ला ने मिठाई विक्रेता को नोटिस जारी किया है। साथ ही उस पर बड़ी कार्रवाई की भी तैयारी की जा रही है।
नकटिया निवासी कलक्ट्रेट के रिकार्ड रूम में चतुर्थश्रेणी कर्मचारी नासिर अली ने पत्नी के हज से लौटने पर किंग स्वीट्स नाम की दुकान से उन्होंने परिवार के लिए मिक्स मिठाई खरीदी। घर आकर उन्होंने और उनकी दस साल की बेटी साहिबा ने मिठाई खाई तो कुछ देर बाद ही दोनों को उल्टियां होने लगीं। तबीयत बिगड़ती देख नासिर की पत्नी और अन्य लोगों ने मिठाई चेक की तो वह खराब थी। नासिर ने इसकी शिकायत सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार शुक्ला से की तो उन्होंने दुकानदार को नोटिस जारी किया है। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि यह गंभीर है। दुकानदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अफसर उर्स में रहे व्यस्त मिलावटखोर मस्त
धरतेरस और दिवाली के मौके पर जहां बड़ी संख्या में मिठाई दुकानदार मिलावटीखोरी करने में मस्त हैं, वहीं उन पर शिकंजा कसने के बजाय खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) का स्टाफ और अफसर उर्स में व्यस्त रहे। यही वजह रही कि सोमवार को दुकानदारों ने बेखौफ होकर मिलावटी मिठाई की खूब बिक्री की। अफसरों की यह लापरवाही लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करती दिखाई दी।
विज्ञापन
शहर भर में मिलावटखोरी सैंपल भर रहे नकटिया में
एफएसडीए के स्टाफ ने दिवाली के ऐन मौके पर मिठाई के सैंपल भरने का अभियान ठप कर दिया। इतना जरूर रहा कि कलक्ट्रेट का एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नकटिया की जिस दुकान से मिठाई खाकर बीमार हुआ था, वहां से टीम जरूर नमूने भर लाई। अभिहित अधिकारी धर्मराज मिश्र ने बताया कि नवाबगंज में दो जगहों से नमूने लिए गए हैं। मंगलवार को बड़ा अभियान चलेगा।