{"_id":"67ed0c808b8b4acb280fbec4","slug":"410-contract-drivers-will-be-recruited-in-up-roadways-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रोडवेज में 410 संविदा चालकों की होगी भर्ती, नौ अप्रैल को यहां लगेगा रोजगार मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रोडवेज में 410 संविदा चालकों की होगी भर्ती, नौ अप्रैल को यहां लगेगा रोजगार मेला
Wed, 02 Apr 2025 03:38 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 02 Apr 2025 03:38 PM IST
सार
बरेली परिक्षेत्र के चार डिपो में संविदा पर 410 चालकों की भर्ती होनी है। इसके लिए क्षेत्रीय कार्यशाला में नौ अप्रैल को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
डिपो में खड़ीं रोडवेज बसें
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोडवेज में संविदा चालकों की भर्ती के लिए नौ अप्रैल को बरेली के सेटेलाइट बस अड्डे के पास स्थित क्षेत्रीय कार्यशाला में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। परिक्षेत्र के बरेली, रुहेलखंड, बदायूं और पीलीभीत डिपो में संविदा पर 410 चालकों की भर्ती होनी है।
विज्ञापन
रोडवेज में संविदा चालक पद के के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता आठवीं पास होनी चाहिए। भर्ती के समय आवेदक की उम्र 23 साल छह माह और न्यूनतम लंबाई पांच फुट, तीन इंच होनी चाहिए। अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि जो ड्राइविंग लाइसेंस पर अंकित हो, वही शैक्षिक प्रमाणपत्रों व आधार कार्ड पर अंकित होनी चाहिए। भर्ती की तिथि से कम से कम दो साल पुराना हैवी ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।
विज्ञापन
क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक चौधरी ने बताया कि अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र के साथ सभी प्रमाणपत्र स्वप्रमाणित व फोटो क्षेत्रीय कार्यशाला सेवा प्रबंधक कार्यालय निकट सेटेलाइट बस अड्डा में आठ अप्रैल तक जमा करने होंगे।
विज्ञापन