फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   40 sugarcane procurement centers withdrawn from Kesar Mill for failing to pay dues to farmers

Bareilly News: किसानों को बकाया नहीं देने पर केसर मिल से छिने 40 गन्ना केंद्र

Wed, 21 Oct 2026 12:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 21 Oct 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
40 sugarcane procurement centers withdrawn from Kesar Mill for failing to pay dues to farmers
बहेड़ी। गन्ना आयुक्त ने पेराई सत्र 2026-27 के लिए तीन आदेश जारी कर बहेड़ी की केसर इंटरप्राइजेज मिल का अधिकांश गन्ना क्षेत्र काट दिया है। किसानों का 159.91 करोड़ रुपये बकाया रखने के कारण मिल के पास अब केवल 9 गेट केंद्र ही बचे हैं। उसका गन्ना द्वारिकेश फरीदपुर और धामपुर मीरगंज को दे दिया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि मिल के पास पिछले साल 56 केंद्र थे, जिसमें से छह केंद्र हटा दिए गए थे। अब इस बार 40 केंद्र हटा दिए। अब आसपास के नौ ही केंद्र बचे हैं।
गन्ना आयुक्त मिनिस्ती एस के आदेश के अनुसार, केसर मिल पर 9 साल की देरी की तालिका है। 2024-25 का 142.36 करोड़ और 2025-26 का 17.55 करोड़, कुल 159.91 करोड़ बकाया, जो ब्याज सहित करीब 162 करोड़ बताया जा रहा है। मिल पिछले सत्र में केवल 98 दिन चली और 134.50 लाख क्विंंटल में से केवल 55.31 लाख क्विंटल ही पेर पाई। 29 सितंबर को एनएसआई कानपुर की जांच में मरम्मत 37 से 45 प्रतिशत ही मिली। 8 सितंबर को मिल बेचने का एमओयू और 23 सितंबर को 55 करोड़ का चेक बाउंस होने के बाद 34 हजार किसानों के हित में क्षेत्र काटने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन

फरीदपुर को 245 और मीरगंज को 229 लाख क्विंटल का लक्ष्य
द्वारिकेश फरीदपुर को कुल 33,455 हे. में 245.62 लाख क्विंटल और धामपुर मीरगंज को 30,684 हे. में 229.30 लाख क्विंटल का लक्ष्य दिया गया है। बहेड़ी से काटकर शकरस, मंडनपुर, जोखनपुर, सैदपुर बुजुर्ग, मोहम्मदपुर गोटिया, इटौआ धुरा, धमीपुर और मुड़िया मुकर्रमपुर जैसे 8 बड़े गेट केंद्र अब फरीदपुर को, जबकि लखा, मवई जैरेल, चंगासी, मनकरा, बरसावा, पचदौरा, बीजामऊ सहित दर्जनों केंद्र मीरगंज को मिले हैं। वहीं दूसरी ओर गन्ना आयुक्त ने सभी मिलों को 14 दिन में अनुबंध करने और समय पर भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। गन्ना आयुक्त ने सभी मिलों को 14 दिन में अनुबंध करने और समय पर भुगतान करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
भाजपा नेता ने साधा अफसरों पर निशाना
बहेड़ी। भाजपा नेता व गन्ना समिति के पूर्व डायरेक्टर विनोद चौधरी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उप्र में चीनी उद्योग बंदी की कगार पर है। जब भूसा रेड्डी जी प्रमुख सचिव थे तो कोई फैक्ट्री बंद नहीं होने दी। ऐसा लगता है कि गन्ने के उच्च अधिकारी विपक्ष के एजेंडे पर काम कर रहे हैं। उन्होंने सीएम से मामले में संज्ञान लेने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed