{"_id":"61d35abea7417c3d0b3d21a0","slug":"40-percent-teens-with-vaccine-bareilly-news-bly4714000106","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 फीसदी कि शोरों को लगी वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 फीसदी कि शोरों को लगी वैक्सीन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में टीकाकरण कराती किशोरी- संवाद
- फोटो : CITY
बरेली। कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत सोमवार से 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों को वैक्सीन की पहली डोज लगानी शुरू हो गई। पहले दिन टीकाकरण केंद्रों पर पहुंचे किशोरों में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। वैक्सीन लगवाने के बाद करीब तीस मिनट तक उन्हें निगरानी में रखा गया। एईएफआई के लक्षण न मिलने पर उन्हें 24 घंटे में किसी भी तरह की दिक्कत होने पर संपर्क करने का सुझाव देकर घर भेजा गया।
कोविड टीकाकरण अभियान के तहत किशोरों को वैक्सीन लगाने के पहले दिन 82 सौ लक्ष्य के सापेक्ष 3269 किशोरों को वैक्सीन लगाई गई, जो लक्ष्य का 39.87 फीसदी रहा। टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीन लगवाने पहुंचे किशोरों ने वैक्सीनेशन के बाद कोई तकलीफ न होने की बात कही। केंद्र पर सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर वायरल कर तारीफें बटोरीं।
जिला अस्पताल में टीकाकरण केंद्र प्रभारी डॉ. राहुल बाजपेई ने बताया कि केंद्र पर सुबह से ही टीकाकरण कराने के लिए किशोर पहुंचने लगे थे। सभी अपने परिजन के साथ आए। पहले दिन जो किशोर पहुंचे थे, सभी ने एक या दो दिन पहले ही ऑनलाइन कोविन एप से बुकिंग करा ली थी। टीकाकरण शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। किशोरों के साथ ही, 18 और 45 पार के कुल 25149 लोगों को सोमवार को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
आज स्कूलों में होगा टीकाकरण
डीआईओ डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि मंगलवार को शहर के बालजती इंटर कॉलेज कटरा चांद खां, सुशीला देवी कन्या इंटर कॉलेज अशरफ खां छावनी में टीकाकरण शिविर लगाया जाएगा। यहां 15 से 17 साल तक के किशोरों को वैक्सीन लगाई जाएगी। वहीं, देहात क्षेत्र में जीआईसी अगरास फतेहगंज पश्चिमी, राजेंद्रप्रसाद इंटर कॉलेज मीरगंज, लाला लाजपत राय इंटर कॉलेज शेरगढ़, राष्ट्रीय कृषि एवं उद्योग इंटर कॉलेज सिरौली रामनगर, ठाकुर साहब इंटर कॉलेज सिमरा बोरीपुर क्यारा, गैनी इंटर कॉलेज मझगवां, पार्वती इंटर कॉलेज बल्लिया भमोरा, श्यामसुंदर इंटर कॉलेज फरीदपुर, केसर इंटर कॉलेज बहेड़ी, लालबहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज रिछा मुडिया नवी बक्श, भारत सेवक इंटर कॉलेज रजपुरी नवादा बिथरी चैनपुर, जेपीएन इंटर कॉलेज नवाबगंज, एसएसटी इंटर कॉलेज क्योलडिया दलेलनगर, राजकीय हाई स्कूल सिमरा केसरपुर कुआंटांडा और भारत इंटर कॉलेज भोजीपुरा में वैक्सीनेशन शिविर लगाया जाएगा।
किशोर बोले : न घबराएं, केंद्र पर पहुंचे और वैक्सीन लगवाएं
किशोरों ने बातचीत के दौरान बताया कि वैक्सीन लगने के बाद तबीयत बिगड़ने की आशंका के चलते घबराहट थी। माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों की ओर से किसी तरह की तकलीफ न होने की बात कही गई तो टीकाकरण के लिए राजी हुए। वैक्सीन लगवाने के बाद तबीयत नहीं बिगड़ी लेकिन कोविड सुरक्षा कवच से लैस होने का एहसास जरूर हुआ। उन्होंने दूसरी डोज भी निर्धारित तिथि पर लगवाने की बात कही है।
-
पहले घबराहट हो रही थी पर अब वैक्सीन लगवाकर सुरक्षित होने का एहसास हो रहा है। मुझे किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई। सभी से अपील है कि वैक्सीन जरूर लगवाएं। - जय विरमानी, राजेंद्रनगर
वैक्सीन लगवाने के लिए ऑनलाइन बुकिंग रविवार को कर ली थी। निर्धारित समय पर चाचा राजेश के साथ जिला अस्पताल पर पहुंचकर वैक्सीन लगवाई है। - शिवम श्रीवास्तव, सेंट्रल जेल कैंपस
मुझे जानकारी थी कि वैक्सीन बुकिंग कराने पर लगेगी, इसलिए पहले ही बुकिंग करा ली थी। परिवार में सभी पहले ही वैक्सीन लगवा चुके हैं। उन्हें कोई दिक्कत नहीं हुई। - शाश्वती, बिहारीपुर
कोरोना से बचाव के लिए कोविड प्रोटोकॉल के साथ ही वैक्सीन लगवाना जरूरी है। पिता ने वैक्सीन के फायदे बताते हुए टीका लगवाने का सुझाव दिया था। जो अब लग गया। - सिद्धि रस्तोगी, महानगर
घर के सभी लोग वैक्सीन लगवा चुके थे। उन्हें बच्चों के भी वैक्सीन लगाए जाने का इंतजार था। जैसे ही आदेश हुआ, बुकिंग कराई और मुझे भी वैक्सीन लग गई। - चहक खंडेलवाल, नई बस्ती
कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए ऑनलाइन बुकिंग करा ली थी। सुबह अस्पताल पहुंचकर वैक्सीन लगवा ली। सभी दोस्तों को भी वैक्सीन लगवाने के लिए कहूंगा। - समर्थ गोयल, नई बस्ती