फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   40 percent rain compared to average in July, still 24 days left

Bareilly News: जुलाई में औसत के सापेक्ष 40 फीसदी बारिश, अभी 24 दिन बाकी

Sun, 07 Jul 2024 05:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
40 percent rain compared to average in July, still 24 days left
बरेली। जुलाई की शुरुआत से अब तक बारिश का क्रम जारी है। आंकड़ों पर गौर करें तो जुलाई में अब तक औसत के सापेक्ष 40 फीसदी बारिश हो चुकी है। आगे अभी 24 दिन शेष हैं। मौसम विशेषज्ञ ने तीन दिन और बारिश होने के बाद धूप निकलने के आसार जताए हैं।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार जुलाई में 450 मिमी बारिश को सामान्य आंका जाता है। बरेली में अब तक 201 मिमी बारिश हो चुकी है। इस हिसाब से करीब 40 फीसदी बरसात माह के शुरुआती छह दिनों में हो चुकी है। एक जुलाई को 32.2, दो को 11.9, तीन को 71.1, चार को 6.5, पांच को 51.4 और छह को 28.6 मिमी बारिश हो चुकी है। शनिवार को दिनभर बारिश का सिलसिला जारी रहा। शुक्रवार देर रात से शनिवार सुबह तक, फिर दोपहर में करीब दो घंटे तक तेज बारिश हुई। शाम से रात तक रिमझिम का क्रम बरकरार रहा।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश और दक्षिणी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दो अलग-अलग चक्रवाती परिसंचरण के संयुक्त प्रभाव से बारिश जारी है। वर्ष 2016 में भी ऐसी परिस्थति थी। तब 706 मिमी रिकॉर्ड बारिश हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मच्छरजनित रोगों का हमला, मलेरिया के 375 मरीज
बारिश के चलते जगह-जगह जलभराव की स्थिति है। मच्छरों के पनपने के अनुकूल माहौल होने से हमला तेज हो गया है। अब मलेरिया के मरीजों की तादाद 375 जा पहुंची है। संचारी रोग नियंत्रण मुहिम के तहत सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर रोज बुखार के मरीजों की मलेरिया जांच हो रही है। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह के मुताबिक जांच बढ़ने से मलेरिया के मरीज ट्रैक हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed