{"_id":"586566ee4f1c1b7675eed891","slug":"40-municipal-councilors-against-the-insistence-of-the-mayor","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम के 40 पार्षद मेयर की जिद के खिलाफ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम के 40 पार्षद मेयर की जिद के खिलाफ
बरेली
Updated Fri, 30 Dec 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम बोर्ड की बैठक में बुधवार को भले ही मेयर ने अपनी जिद से हरी भरी को प्लांट चलाने की अनुमति वाला प्रस्ताव पास कर दिया हो, लेकिन 40 पार्षद मेयर की इस जिद के खिलाफ हैं। उन्हाेंने गुरुवार को कमिश्नर से मिलकर शिकायत दर्ज कराई है। प्रस्ताव निरस्त करने की मांग कर स्थगित बैठक को पूर्ण कराने की मांग की है।
निगम अधिनियम के मुताबिक कमिश्नर अपीलीय अधिकारी होते हैं। किसी भी प्रकार के व्यवधान या फिर गलत काम पर उनसे अपील की जा सकती है। इसे आधार बनाते हुए भाजपा और सपा के 40 पार्षद उप सभापति ऊषा अरोड़ा के नेतृत्व में कमिश्नर प्रमांशु से मिले। पार्षदाें ने कहा कि प्रस्ताव संख्या चार सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट चलाने के लिए हरी भरी एजेंसी से अनुबंध किया जाए या नहीं इस पर चर्चा के लिए करीब 20 पार्षदाें ने मोशन दिया था। निगम नियमावली 1960 के मुताबिक अगर प्रस्ताव पर मोशन है तो उसे बहुमत से ही माना और इंकार किया जाएगा। पार्षदाें ने मोशन में मतदान की मांग भी की थी। लेकिन मेयर ने मनमाने ढंग से प्रस्ताव संख्या 4 को स्वीकृत कर दिया और प्रस्ताव संख्या 5 व 91(2) के प्रस्ताव को पढ़े ही उठकर चले गए। पार्षदाें ने कहा कि निगम में 70 पार्षद हैं, इनमें 40 पार्षद प्रस्ताव के खिलाफ हैं, ऐसे में इसे पास नहीं किया जा सकता है। इस प्रस्ताव को रद्द किया जाए और बाकी प्रस्ताव के लिए दोबारा बैठक हो। कमिश्नर ने अधिकार की जानकारी लेकर उचित फैसला लेने का आश्वासन दिया है। कमिश्नर से मिलने रचना मेहरोत्रा, बबलू खान, विपुल अग्रवाल, रूबी सलीम, शालिनी जौहरी, मंजू देवी, ऊषा सैनी, सरवर, रीता, रियाजी, रीना गुप्ता, कपिल कांत, विकास शर्मा, इश्तियाक अहमद, रूपेंद्र पटेल, सुनीता यादव, शशि सक्सेना व अन्य शामिल रहे।