{"_id":"5c5029d1bdec22083320399c","slug":"4-workers-die-due-to-current-while-installing-the-cable","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली में दर्दनाक हादसा, खंभा लगाते वक्त करंट लगने से एक ही परिवार के 3 मजदूरों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली में दर्दनाक हादसा, खंभा लगाते वक्त करंट लगने से एक ही परिवार के 3 मजदूरों की मौत
Tue, 29 Jan 2019 03:54 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 29 Jan 2019 03:54 PM IST
विज्ञापन
bareilly electric shock
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में बड़ा हादसा हुआ है। दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो गंभीर रुप से झुलस गए।थाना बारादरी के क्रिस्टल कॉलोनी में केबल लगाते वक्त 4 मजदूरों की करंट लगने से मौत की खबर है। जैसे ही इस घटना की जानकारी हुई पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
जानकारी मिली है कि यह सभी जिओ लाइन का खंबा लगा रहे थे। इसी दौरान ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से खंभा टच हो गया। जिससे मजदूरों को करंट लग गया। इससे वे बुरी तरह से झुलस गए और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जबकि दो गंभीर रुप से झुलस गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों में ससुर, दामाद और भांजा शामिल है। ठेकेदार त्रिपाठी भी ग्रीन पार्क का ऑफिस बंद करके फरार हो गया है। उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है।
विज्ञापन