फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   39.64 crore will change the face of the drainage system

Bareilly News: 39.64 करोड़ से बदलेगी ड्रेनेज सिस्टम की सूरत

Tue, 09 Jun 2026 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
39.64 crore will change the face of the drainage system
बरेली। शहर की जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ''''अर्बन फ्लड मैनेजमेंट एंड स्टार्म वाटर ड्रेनेज योजना'''' के तहत करीब 39.64 करोड़ रुपये की परियोजना का खाका खींचा गया है। इस आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम के तहत करीब पांच किलोमीटर के दायरे में तीन नए आरसीसी नालों का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

योजना को धरातल पर उतारने के लिए सोमवार को नगर आयुक्त की अध्यक्षता में नगर निगम और सीएनडीएस (कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज) के अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में शहर के उन संवेदनशील और निचले इलाकों को चिह्नित किया गया, जहां मानसून के दौरान जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है।
विज्ञापन

प्रस्ताव में मुख्य रूप से तीन बड़े रूट शामिल किए गए हैं। इनमें बीसलपुर चौराहे से नकटिया नदी एसटीपी तक, 100 फुटा रोड से पीलीभीत बाइपास रोड तक, और कर्मचारी नगर चौराहे से किला नदी तक आरसीसी नालों का निर्माण होना तय हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि सीएंडडीएस के इंजीनियरों के साथ बैठक करके उनके शुरुआती प्लान पर बारीकी से चर्चा की गई है। इस पूरी योजना की कमान और समयबद्ध मॉनिटरिंग के लिए नगर निगम के मुख्य अभियंता को जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

सीएनडीएस के विशेषज्ञ इंजीनियर परियोजना की विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर रहे हैं। जैसे ही यह तकनीकी रिपोर्ट फाइनल हो जाएगी, इसे शासन की मंजूरी और बजट आवंटन के लिए लखनऊ भेज दिया जाएगा। शासन से हरी झंडी मिलते ही धरातल पर निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed