फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   37,690 answer sheets were evaluated on the first day.

Bareilly News: पहले दिन 37,690 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

Thu, 19 Mar 2026 03:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 03:16 AM IST
विज्ञापन
37,690 answer sheets were evaluated on the first day.
बरेली। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन बुधवार से जिले में बनाए गए चार केंद्रों पर शुरू कर दिया गया। पहले दिन चारों केंद्रों पर 37,690 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) डॉ. अजीत कुमार ने निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले शिक्षकों को नोटिस जारी कराए हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस ने बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, एफआर इस्लामिया इंटर कॉलेज और एसवी इंटर कॉलेज में मूल्यांकन प्रक्रिया का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान केंद्रों पर पर्यवेक्षक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट उपस्थित पाए गए और व्यवस्थाएं सुचारू मिलीं।
विज्ञापन

जनपद के चारों केंद्रों पर कुल 6,19,283 उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित की गई हैं, जिनमें से बुधवार को 37,690 प्रतियों का मूल्यांकन किया गया। अब 5,81,593 उत्तर पुस्तिकाएं जांची जानी शेष हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई परीक्षक बिना वैध कारण के अनुपस्थित रहता है, तो उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम 2024 और परिषद विनियमों के तहत सेवा शर्तों के उल्लंघन के आरोप में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि बृहस्पतिवार तक अनुपस्थित शिक्षक केंद्रों पर उपस्थित नहीं होते हैं, तो राजकीय और अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों एवं प्रधानाचार्यों का वेतन रोक दिया जाएगा। वित्तविहीन विद्यालयों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों की ओर से शिक्षकों को कार्यमुक्त न करने की स्थिति में संबंधित विद्यालय की मान्यता वापस लेने की प्रक्रिया शुरू करने का प्रस्ताव भी शासन को भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed