फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   37 quintals of wheat and rice missing from ration shop; FIR registered.

Bareilly News: राशन की दुकान में 37 क्विंटल गेहूं-चावल गायब, एफआईआर

Sun, 27 Sep 2026 01:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 27 Sep 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
37 quintals of wheat and rice missing from ration shop; FIR registered.
हाफिजगंज। भोजीपुरा विकासखंड की ग्राम पंचायत गुवलापुर में राशन की दुकान के औचक निरीक्षण में 37 क्विंटल गेहूं और चावल गायब मिला।
विज्ञापन

विभागीय रिकॉर्ड के अनुसार, दुकान पर 24.36 किवंटल गेहूं और 31.11 क्विंटल चावल होना चाहिए था, जबकि मौके पर महज 18.50 क्विंटल गेहूं और चावल शून्य मिला। डीएम के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक ने उचित दर विक्रेता नहीम बानो के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पूर्ति निरीक्षक सदर शिखा तिवारी की ओर से दर्ज करवाई गई रिपोर्ट में कहा है कि कनिष्ठ सहायक रविकांत गौरव के साथ 24 सितंबर को गांव गुवलापुर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान विक्रेता मौजूद मिले। जांच में दुकान पर रेट बोर्ड, स्टॉक बोर्ड, साइन बोर्ड और अंत्योदय राशन कार्डों की सूची स्पष्ट रूप से प्रदर्शित नहीं मिली। इसके बाद दुकान में खाद्यान्न का भौतिक सत्यापन किया गया। मौके पर गेहूं-चावल के स्टॉक में अंतर मिला। विभागीय रिकॉर्ड से मिलान करने पर अगस्त का अवशेष गेहूं 2.53 और चावल 3.41 क्विंटल, सितंबर का अवशेष गेहूं 1.83 और चावल 2.70 क्विंटल व अक्तूबर में उठान के लिए गेहूं 20 और चावल 25 क्विंटल दर्ज था।
विज्ञापन

जांच में स्टॉक में अंतर होने पर विभाग ने इसे कालाबाजारी माना है। मौके पर मिली 37 क्विंटल गेहूं, ई-पॉस मशीन और इलेक्ट्रॉनिक कांटा समेत अन्य सामान को निकटवर्ती उचित दर विक्रेता श्रीमती अख्तरिया, ग्राम पंचायत दोहरिया जागीर की सुपुर्दगी में सुरक्षित कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक सदर शिखा तिवारी ने बताया कि डीएम के निर्देश के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed