फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   362 seats booked in South India's first special train in 24 hours

Bareilly News: दक्षिण भारत की पहली विशेष ट्रेन में 24 घंटे में 362 सीटें बुक

Sun, 09 Jun 2024 05:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 09 Jun 2024 05:17 AM IST
विज्ञापन
362 seats booked in South India's first special train in 24 hours
बरेली। दक्षिण भारत के लिए सप्ताह में एक या दो दिन ट्रेन सेवा शुरू होने की उम्मीद है। शनिवार को बरेली से तमिलनाडु के तंबरम के बीच एक फेरे के लिए चलाई गई सुपरफास्ट विशेष ट्रेन में 24 घंटे में 362 सीटें बुक हो गईं। आरक्षित श्रेणी की इस ट्रेन में शनिवार रात नौ बजे तक 557 सीटें रिक्त रहीं।
विज्ञापन

बरेली के लोग लंबे समय से दक्षिण भारत के लिए ट्रेन चलाए जाने की मांग कर रहे हैं। सांसदों के स्तर से भी रेल मंत्री और रेलवे बोर्ड के समक्ष मांग रखी जा चुकी है। रेलवे ने प्रायोगिक तौर पर बरेली-तंबरम के बीच 16 कोच की 04324 बरेली-तंबरम सुपरफास्ट विशेष ट्रेन को एक फेरे के लिए चलाने के लिए शुक्रवार को समय सारणी जारी की थी। इसके बाद ट्रेन में धड़ाधड़ बुकिंग होने लगी थी। शनिवार रात 10 बजे ट्रेन यहां से तंबरम के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

यह ट्रेन बरेली से चलने के बाद कासगंज, मथुरा, आगरा, ग्वालियर, झांसी, भोपाल, इटारसी, नागपुर, विजयवाड़ा, चेन्नई होते हुए सोमवार दोपहर तीन बजे तंबरम पहुंचेगी। हालांकि, रेलवे की ओर से ट्रेन की समय सारणी जारी करने में देरी की गई। खुद रेलवे के अधिकारी भी यह बात स्वीकार कर रहे हैं कि अगर समय सारणी 10-15 दिन पहले जारी कर बुकिंग शुरू कर दी गई होती तो ट्रेन में 557 सीटें रिक्त नहीं रहतीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed