Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   3.44 crore received for 17 under-construction roads of PWD

Bareilly News: पीडब्ल्यूडी की निर्माणाधीन 17 सड़कों के लिए मिले 3.44 करोड़

Sun, 10 May 2026 02:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
3.44 crore received for 17 under-construction roads of PWD
लोक निर्माण विभाग की निर्माणाधीन 17 सड़कों के लिए 3.44 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया। इसके तहत विभिन्न मार्गो पर चल रहे कामों को गति मिलेगी। इसमें प्रांतीय खंड की 10 सड़कें तो निर्माण खंड प्रथम की सात सड़कें हैं।
विज्ञापन

निर्माण खंड प्रथम के तहत गौसगंज सरायधारमपुर जरौली होते हुए फतेहगंज-दातागंज मार्ग पर एक करोड़, मिर्जापुर नरखेड़ा वंशीपुर होते हुए आनंदपुर मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण पर 1.80 करोड़, मीरगंज सिधौली सिहौर सहौड़ी मार्ग में मरम्मत व सुधार कार्य पर 7.58 लाख रुपये जारी हुए। फतेहगंज पूर्वी-कुहता फरीदपुर मार्ग पर 4.48 लाख, भगवंतपुर मार्ग पर 4.48 लाख, कल्याणपुर मार्ग पर 6.40 लाख रुपये दिए गए। प्रांतीय खंड की बल्लिया शीशगढ़ मार्ग पर बसुधरन के आबादी भाग में सीसी रोड के लिए 5.61 लाख, कुम्हरा से हाईवे संपर्क मार्ग पर 3.94 लाख, रजपुरा माफी से अहलादपुर संपर्क मार्ग पर 4.40 लाख, बरेली से बागेश्वर मार्ग गुलड़िया मो.हसन पार्क की मरम्मत व सुधार कार्य 4.45 लाख रुपये जारी किए गए। विशेष मरम्मत घौरा टांडा से मियापुर संपर्क मार्ग का मरम्मत सुधार कार्य पर 0.66 लाख, विशेष मरम्मत शाही धौरा से जमुनिया खाता संपर्क मार्ग का मरम्मत व सुधार कार्य 4.03 लाख, विशेष मरम्मत टांडा धनुआ से पखुर्नी संपर्क मार्ग की मरम्मत मरम्मत व सुधार कार्य पर 4.91 लाख रुपये आवंटित किए गए। इसी तरह बागेश्वर मार्ग पचदौरा होते हुए भुजिया संपर्क मार्ग का मरम्मत 6.34 लाख, विशेष मरम्मत में बरेली बागेश्वर मार्ग से अटाकायस्थान वीरपुर संपर्क मार्ग का मरम्मत व सुधार कार्य 5.48 लाख रुपये, बरेली बागेश्वर मार्ग से कर्मपुर चैधरी संपर्क मार्ग का मरम्मत व सुधार कार्य पर 2.33 लाख रुपये दिए गए।
विज्ञापन

..............
वर्जन ...
निर्माणाधीन सड़कों की मरम्मत के लिए शासन से धनराशि जारी की गई है। इसके तहत 3.44 करोड़ रुपये प्राप्त हुए है। जिससे काम को और गति मिलेगी। -राजीव अग्रवाल, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड प्रथम।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed