फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   33 patients found in the grip of malaria, 18 in Shergarh

Bareilly News: मलेरिया की चपेट में मिले 33 मरीज, 18 शेरगढ़ में

Mon, 28 Aug 2023 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
33 patients found in the grip of malaria, 18 in Shergarh
बरेली। मलेरिया का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। रविवार को अलग-अलग स्वास्थ्य केेंद्रों पर इलाज के लिए पहुंचे बुखार के मरीजों की जांच की गई। 33 लोग मलेरिया की चपेट में मिले। उन्हें दवाएं मुहैया कराई गईं और टीमों ने संवेदनशील इलाकों में निरोधात्मक कार्रवाई की।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक शेरगढ़ में सर्वाधिक 18, मीरगंज में आठ, भमोरा में तीन, फतेहगंज पश्चिमी में दो और मझगवां में दो लोग मलेरिया की चपेट में रहे। मेडिकल मोबाइल यूनिट ने तीन जगह जांच की। शेरगढ़ के सोहना में 38 लोगों की जांच में छह, मीरगंज के वंशीपुर में 26 लोगों की जांच में चार मलेरिया पॉजिटिव मिले। हुरहुरी में 21 लोगों की जांच हुई, सभी की रिपोर्ट निगेटिव रही। सीएमओ डॉ. बलवीर सिंह ने बताया कि मरीजों की जांच के लिए किट और दवाएं भरपूर हैं। मलेरिया की चपेट में मिल रहे मरीजों का फॉलोअप आशा कार्यकर्ता कर रही हैं। डेंगू संदिग्ध मरीजों की एलाइजा जांच कराई जा रही है। स्थिति नियंत्रण में है।
विज्ञापन


रविवार को जिले के 71 स्वास्थ्य केंद्र पर आरोग्य मेला आयोजित हुआ। यहां इलाज के लिए पहुंचे बुखार के मरीजों में तीन लोग मलेरिया की चपेट में मिले। इलाज के लिए पहुंचे तीन हजार मरीजों में 25 हायर सेंटर रेफर हुए हैं। इसमें मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए पांच, आंख की सर्जरी के लिए नौ, ईएनटी सर्जरी के लिए एक, गायनी सर्जरी के लिए सात, तीन मरीज अन्य सर्जरी के लिए रेफर किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed