फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   33 KV line break down near Chhoti Bihar, supply halted in Rajendranagar

Bareilly News: छोटी बिहार के पास 33 केवी लाइन ब्रेक डाउन, राजेंद्रनगर में आपूर्ति ठप

Sat, 22 Jun 2024 05:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 22 Jun 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
33 KV line break down near Chhoti Bihar, supply halted in Rajendranagar
बरेली। शहर के पॉश इलाकों में शुमार राजेंद्रनगर के उपभोक्ताओं को भी शुक्रवार को तीन घंटे बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। छोटी बिहार के पास 33 केवी लाइन ब्रेक डाउन होने के कारण उपकेंद्र से आपूर्ति ठप हो गई। तीन घंटे बाद आपूर्ति चालू की गई, लेकिन इसके बाद शाम तक ट्रिपिंग होती रही। इससे उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। शाम छह बजे के बाद आपूर्ति सामान्य हो सकी।
विज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच इन दिनों शहर के ज्यादातर इलाकों में लोकल फॉल्ट, बंच केबल जलने और ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण बिजली संकट बना हुआ है। बुधवार रात आंधी और बारिश के दौरान लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। इसके बाद शुक्रवार को भी आपूर्ति पूरी तरह से सामान्य नहीं हो सकी है। शहर के अन्य इलाकों के मुकाबले राजेंद्रनगर में कटौती कम होती है पर शुक्रवार को यहां भी उपभोक्ताओं को कटौती झेलनी पड़ी। सुबह 10 बजे 33 केबी लाइन ब्रेक डाउन होने के बाद दोहना से शटडाउन लेकर उसे ठीक किया गया। दोपहर एक बजे आपूर्ति चालू हो सकी। एक घंटे के बाद फिर बिजली गुल हो गई और तीन बजे आपूर्ति चालू की जा सकी। इसके बाद शाम छह बजे तक ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। इससे राजेंंद्रनगर के ब्लॉक ए, बी, ई और सी ज्यादा प्रभावित हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed