{"_id":"678c096de183e64d1109dbed","slug":"32-percent-work-of-electricity-improvement-is-incomplete-bareilly-news-c-123-1-sbly1029-132913-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बिजली सुधार के 32 फीसदी काम अधूरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बिजली सुधार के 32 फीसदी काम अधूरे
विज्ञापन
बदायूं। जिले में रिवैम्प डिस्ट्रिब्यूशन सेक्टर स्कीम के तहत प्रस्तावित 240 में से केवल 153 काम पूरे हो सके हैं। दावा किया जा रहा है कि बाकी के 68 काम में से साठ प्रतिशत काम पूरा हो गया है जबकि 19 काम शुरू नहीं हो सके हैं। काम पूरा न होने के चलते ओवरलोडिंग के साथ जर्जर लाइनों की समस्या अभी बनी हुई है।
जिले में 4,78,378 विद्युत उपभोक्ता हैं। विद्युत आपूर्ति के लिए चार विद्युत वितरण खंड हैं। इनके तहत 55 बिजली उपकेंद्र, 288 फीडर और 68508 ट्रांसफार्मर से उपभोक्ताओं तक बिजली आपूर्ति की जाती है।
गर्मियों के मौसम आने पर देहात के इलाकों में बिजली की ओवरलोडिंग की समस्या बढ़ जाती है। इससे लाइनों में फाल्ट, ब्रेकडाउन और ट्रांसफार्मरों पर लोड बढ़ने से फुंकने से उपभोक्ताओं को बिजली कटौती की समस्या से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन
सरकार ने पांच साल पहले रिवैम्प योजना के तहत बिजली सुधार के निर्देश दिए थे। अधिकारियों ने शहर से लेकर देहात तक बिजली समस्या को देखते हुए 240 नए कार्यों का स्टीमेट बनाकर भेजा था। जिसमें नए बिजली उपकेंद्र, स्मार्ट मीटर, अर्मार्ड केबिल, बिजली उपकेंद्र की क्षमता बढ़ाना समेत 240 कार्य होने थे। इनमें से अब तक 153 काम पूरे हो गए। 68 कार्य गतिशील हैं जबकि 19 अभी शुरू नहीं हो सके हैं।
जिले में 4.78 लाख उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगने हैं। संवाद