{"_id":"5cd72753bdec2207382f9fd0","slug":"31557604179-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवित्सा में पुरस्कृत हुए मेधावी, शिक्षकों को भी मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवित्सा में पुरस्कृत हुए मेधावी, शिक्षकों को भी मिला सम्मान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल में शनिवार को वार्षिकोत्सव ‘विवित्सा’ का आयोजन किया गया। इस अवसर मेधावियों को स्कॉलरशिप एवं नकद पुरस्कार दिया गया। साथ ही अच्छी सेवाएं देने पर शिक्षकों का भी सम्मान हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नाल्को के पूर्व अध्यक्ष डॉ. एसके टमोटिया ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर 12वीं की छात्रा सौम्या अग्रवाल को चतुर्भुज अग्रवाल स्क्रोल ऑफ ऑनर, श्रेयांश पाठक को एमडी अग्रवाल, अंशिका सक्सेना को क्रमश: 15, 10 और पांच हजार का पुरस्कार दिया गया। 12वीं में जिले की दूसरी टॉपर हितांशी अग्रवाल को 21 हजार का पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा प्रियल अग्रवाल, अनंत टंडन, सिद्धार्थ सिंह, रेयान शम्सी, आन्वी गुलाटी, मानस कुमार, नविष्ठा, आशना चावला, नवदीप सिंह, काव्या अग्रवाल, तनिश अग्रवाल, आदित्य तिवारी और आद्या अग्रवाल को 25-25 सौ रुपये की छात्रृवत्ति प्रदान की गई। प्रधानाचार्य डॉ. प्रियंका सरकार, डॉ. अलका मार्च और मनविंदर सिंह को भी पुरस्कृत किया गया। इस दौरान ट्रस्टी विभा रानी टमोटिया, नीता अग्रवाल, डॉ. सतनाम सिंह छाबड़ा आदि मौजूद रहे।