फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   जेआरसी: कुश्ती में मुख्यालय मध्य कमान चैंपियन

जेआरसी: कुश्ती में मुख्यालय मध्य कमान चैंपियन

Sun, 12 May 2019 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
जेआरसी: कुश्ती में मुख्यालय मध्य कमान चैंपियन
बरेली। जाट रेजीमेंट सेंटर में आर्मी स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के तत्वाधान में 8 से 11 मई तक आयोजित आर्मी इंटर कमांड कुश्ती चैंपियनशिप का शनिवार को पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। चैंपियनशिप में कमांडों की छह टीमों ने प्रतिभाग किया था। तीन दिन तक आयोजित चैंपियनशिप में प्रतिभागियों ने अपने दमदार प्रदर्शन से मुकाबलेे को रोमांचक बनाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी।
विज्ञापन

तीन दिन चले मुकाबले में मुख्यालय मध्य कमान अपने विजयी खिताब को बरकरार रखते हुए 194 अंकों के साथ इस चैंपियनशिप का एक बार फिर विजेता बना। वहीं 194 अंकों के साथ मुख्यालय दक्षिणी कमान व 186 अंकों के साथ मुख्यालय पश्चिमी कमान ने क्रमश: दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। मेजर जनरल कबिंद्र सिंह, सेना मेडल चीफ ऑफ स्टाफ, उत्तर भारत एरिया ने विजेताओं समेत ऑफिसियल स्टाफ पुरस्कार प्रदान कर बधाई दी है। साथ ही, उन्होंने मुख्यालय मध्य कमान को आर्मी चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रदान की। प्रतिभागियों के शानदार प्रदर्शन पर मौजूद अन्य सैन्य अधिकारियों ने भी उनकी परफार्मेंस को सराहते हुए उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed