फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बादलों की छाया में सरसराएंगी गर्म हवाएं

बादलों की छाया में सरसराएंगी गर्म हवाएं

Sun, 12 May 2019 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
बादलों की छाया में सरसराएंगी गर्म हवाएं
बरेली। मौसम विभाग ने एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की भविष्यवाणी की है। यह रविवार आधी रात के बाद सक्रिय होगा। रविवार को सुबह चटक धूप खिलेगी। दोपहर या उसके बाद धूल भरी मध्यम गति से हवा चलेगी। कहीं-कहीं आंधी भी आ सकती है। आधी रात से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होते ही अगले तीन दिन तक मौसम में उतार-चढ़ाव रहेगा। 16 मई तक धूल भरी आंधी अपने साथ हल्की मध्यम बारिश ला सकती है।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस अधिक था। सुबह 5.25 बजे सूर्य निकलते ही हल्की हवा चलने लगी। 10 से 12 बजे तक धूप की तीव्रता रोजाना की तरह बढ़ती गई। दोपहर बाद चटक धूप से सड़कों पर सन्नाटे जैसी स्थिति रही। न्यूनतम तापमान भी 24.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य था। सूर्यास्त 6.53 बजे हुआ। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा ने बताया कि भूमध्य सागर से पश्चिमी विक्षोभ रविवार को आधी रात के बाद एक बार फिर सक्रिय हो रहा है। इसके चलते अगले सप्ताह के चार शुरुआती दिन चटक धूप और भीषण गर्मी के साथ धूल भरी आंधी और हल्की मध्यम बारिश का सामना करना पड़ सकता है। आसमान में बादल भी छाए रहेंगे। डॉ. कुशवाहा के अनुसार 11 और 12 मई को भी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय था, लेकिन उसका रुख बदलने की वजह से असर न के बराबर रहा। 13 से 15 मई तक न्यूनतम तापमान 27.0 और अधिकतम 41.0 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed