फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   रेलवे स्टेशन के सरकारी आवास में महिला से सामूहिक दुष्कर्म

रेलवे स्टेशन के सरकारी आवास में महिला से सामूहिक दुष्कर्म

Sat, 23 Mar 2019 10:06 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 23 Mar 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के सरकारी आवास में महिला से सामूहिक दुष्कर्म
आसफपुर (बदायूं)। थाना फैजगंज बेहटा इलाके में सिसरका रेलवे स्टेशन के सरकारी आवास में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला घर से नाराज होकर निकले पति को खोजते हुए स्टेशन पहुंची थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बाद में रेलवे और पुलिस के अधिकारियों ने स्टेशन पहुंचकर मुआयना किया।
विज्ञापन

बरेली में विशारतगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 30 वर्षीय महिला का शुक्रवार शाम अपने पति से कुछ विवाद हो गया था। पति नाराज होकर ट्रेन से कटकर जान देने की बात कहते हुए घर से निकल गया। इससे घबराई महिला पति को खोजते हुए विशारतगंज रेलवे स्टेशन पहुंची। महिला के मुताबिक स्टेशन पर वहीं का रहने वाला वेंडर नरेशपाल उसके पीछे लग गया। वह पति को खोजते हुए बरेली-दिल्ली पैसेंजर में चढ़ गई। ट्रेन चलने के बाद भी वह हर बोगी में पति को खोजती रही। इसी दौरान वेंडर ने महिला को पति की खोज में मदद का आश्वासन देकर झांसे में ले लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार रात करीब नौ बजे ट्रेन सिसरका रेलवे स्टेशन पहुंची तो वेंडर ने उसे वहां उतार लिया और स्टेशन से 20 कदम की दूरी पर बने रेलवे के टोकनमैन अमर सिंह के आवास में ले गया। यहां दोनों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला ने विरोध किया तो दोनों ने उसे पीटा भी। देर रात किसी तरह महिला उनके चंगुल से छूटकर पास के गांव पिपरिया पहुंची और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। नाराज ग्रामीण स्टेशन पहुंचे और दोनों आरोपियों को पकड़कर पीटा तथा उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार सुबह जीआरपी बरेली के सीओ रमेश चंद्र त्रिपाठी, बिसौली सीओ सर्वेंद्र सिंह, फैजगंज बेहटा इंस्पेक्टर राजेश कुमार और जीआरपी थाना बरेली के इंस्पेक्टर कृष्ण अवतार मौके पर पहुंचे। फैजगंज बेहटा पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed