फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   आचार संहिता का पालन- सड़क पर लगा योगी का फोटो छिपाया, अपने दफ्तर से नहीं हटाया

आचार संहिता का पालन- सड़क पर लगा योगी का फोटो छिपाया, अपने दफ्तर से नहीं हटाया

Tue, 12 Mar 2019 01:56 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 12 Mar 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
आचार संहिता का पालन- सड़क पर लगा योगी का फोटो छिपाया, अपने दफ्तर से नहीं हटाया
बरेली। नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. आचार संहिता लगने के बाद सोमवार को पूरे शहर में होर्डिंग-बैनर उतरवाते रहे। स्वागत द्वार पर लगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फोटो को बैनर बांधकर छिपा दिया, लेकिन उन्हें अपने कार्यालय में लगा मुख्यमंत्री का फोटो नजर नहीं आया। यह मामला नगर निगम में सोमवार को चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन

रविवार शाम को आचार संहिता लागू होने के साथ ही शहर भर में जगह-जगह लगे राजनीतिक दलों एवं जनप्रतिनिधियों के होर्डिंग-बैनर हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। रविवार देर रात तक कार्रवाई के बाद सोमवार सुबह फिर इन्हें हटाने का अभियान शुरू हो गया। अतिक्रमण हटाओ अभियान प्रभारी ललतेश सक्सेना टीम लेकर कार्रवाई के लिए गांधी उद्यान पहुंचे तो पीछे से नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. भी पहुंच गए। वहां पर उन्होंने स्वयं खड़े होकर होर्डिंग-बैनर हटवाए। इसके बाद निगम टीम गांधी उद्यान से विकास भवन, बरेली कॉलेज होकर होर्डिंग हटाते हुए डेलापीर पहुंची। वापसी में इस टीम ने चौपुला से सिटी स्टेशन तक भी कार्रवाई की। शहर भर में कार्रवाई के दौरान सैकड़ों होर्डिंग-बैनर हटाए गए। डेलापीर में सड़क पर लगी गेट एंट्री पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का फोटो लगा था। उसे देखकर कर्मचारी ठिठक गए कि मुख्यमंत्री का फोटो कैसे फाड़ दें? किसी ने फोटो को पुतवाने की राय दी, मगर उस पर विवाद हो सकता था। इसके बाद नगर आयुक्त ने कर्मचारियों से कहकर गेट एंट्री पर लगे योगी के फोटो पर बैनर बंधवाकर उसे छिपा दिया। लेकिन अपने कार्यालय में लगे योगी के फोटो पर नगर आयुक्त का ध्यान नहीं गया। निगम कर्मचारी दिनभर इसकी चर्चा करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed