{"_id":"5c6ef8a5bdec22738335fb81","slug":"31550776485-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रिपल राइडिंग में गई युवक की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रिपल राइडिंग में गई युवक की जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। ट्रिपल राइडिंग ने फिर एक युवक की जान ले ली। गुरुवार को बाइक से टनकपुर जा रहे तीन दोस्त हादसे का शिकार हो गए। खटीमा के तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी। तीनों घायलों को शहर के निजी अस्पताल लाया जा रहा था, रास्ते में एक की मौत हो गई।
फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला अंसारी निवासी अमन शर्मा बुधवार दोपहर अपने दो दोस्त कमलेश और दिनेश के साथ बाइक से टनकपुर जा रहे थे। रास्ते में खटीमा के पास चक्रपुर चौकी क्षेत्र में एक तेज रफ्तार टैंकर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद एक निजी अस्पताल की एंबुलेंस से शहर के एक निजी अस्पताल आते वक्त 20 वर्षीय अमन की मौत हो गई। चाचा कमल ने बताया कि अमन परसाखेड़ा स्थित एक निजी कंपनी में क्लेम मैनेजर है। वह कंपनी के काम से ही टनकपुर जा रहा था।