फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   रोडवेज को जमीन देने के लिए प्रस्ताव लाएगा निगम

रोडवेज को जमीन देने के लिए प्रस्ताव लाएगा निगम

Tue, 19 Feb 2019 01:48 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 19 Feb 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज को जमीन देने के लिए प्रस्ताव लाएगा निगम
बरेली। मिनी बाईपास पर केंद्रीय कारागार की खाली पड़ी भूमि रोडवेज को आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नगर निगम प्रशासन की तरफ से इस जमीन का प्रस्ताव आगामी बोर्ड की मीटिंग में लाने संबंधी सूचना डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह को भी भेज दी गई है। जिला प्रशासन ने इस जमीन का पूर्व मेें सर्वे भी कराया गया था। इसमें राजस्व अभिलेखों में यह जमीन बंजर में दर्ज मिली थी। यहां पर पुराने बस अड्डे को शिफ्ट करने की कवायद चल रही है।
विज्ञापन

पुराना रोडवेज बस अड्डे से अभी बसों का संचालन होने से काफी जाम रहता है। नॉवल्टी चौराहा, अयूब खां और चौपुला चौराहे पर जाम की स्थिति रहती है। इसलिए इस रोडवेज को मिनी बाईपास पर केंद्रीय कारागार की खाली 0.949 हेक्टेयर जमीन को आवंटित करने की प्रक्रिया चल रही है। डीएम ने एसडीएम सदर एमपी सिंह से इसका सर्वे भी कराया था। सरकारी रिकार्ड में यह जमीन बंजर मिली थी। इसलिए इसे रोडवेज को देने में इसके लिए कोई लंबी प्रक्रिया नहीं होनी है। शहरी क्षेत्र की इस जमीन का प्रस्ताव नगर निगम को पास करना है। नगर आयुक्त की तरफ से इसकी सूचना डीएम को भेज दी है कि नगर निगम के सदन में इस प्रस्ताव को रखकर इसकी स्वीकृति देने की औपचारिकता को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन


रोडवेज को जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया जल्द पूरी कराने की कोशिश चल रही है। नगर आयुक्त की तरफ से इस जमीन को लेकर लेटर मिल गया है। - रामसेवक द्विवेदी, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed