फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   प्रांतीय आह्वान पर लखनऊ कूच करेंगे शिक्षामित्र

प्रांतीय आह्वान पर लखनऊ कूच करेंगे शिक्षामित्र

Sun, 17 Feb 2019 07:18 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 17 Feb 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
प्रांतीय आह्वान पर लखनऊ कूच करेंगे शिक्षामित्र
शाहजहांपुर। आदर्श शिक्षामित्र/शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रांतीय नेतृत्व में लखनऊ में 21 फरवरी को होने वाले आंदोलन में सहभागिता करने पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

रोटी गोदाम परिसर में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष यदवीर सिंह यादव ने कहा कि देश-प्रदेश की गूंगी-बहरी सरकार को शिक्षामित्रों की समस्याएं दिखाई नहीं पड़ रही हैं। शिक्षामित्रों की उपेक्षा करने वाली सरकारों का पतन निश्चित है। शिक्षामित्रों ने सरकार को बहुत समय दिया, लेकिन उसने हाई पॉवर कमेटी ही नहीं बनाई, जिससे कुछ हल निकल पाता। अब सरकार को सबक सिखाने के लिए प्रांतीय नेतृत्व ने 21 फरवरी को लखनऊ में आंदोलन चलाने का निर्णय लिया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस आंदोलन में शाहजहांपुर से 18 बसें लाने का लक्ष्य दिया गया है। उपाध्यक्ष राजीव यादव ने ब्लॉक अध्यक्षों का आह्वान किया कि वह 21 फरवरी की तैयारी में जुट जाएं।
विज्ञापन

लखनऊ आंदोलन के लिए अनुज पांडेय, कृष्ण कुमार वर्मा, अनुज तिवारी, अशोक पाल सिंह, राजीव द्विवेदी, राजीव यादव, भुवनेश्वर, श्याम कुमार, नीरज यादव, प्रमोद यादव आदि को तहसीलवार जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में अमिताभ सिंह, सर्वेंद्र सिंह, कुलदीप गंगवार, अनिरुद्ध सिंह, शिवराज सिंह, अनिल वर्मा आदि मौजूद रहे। अंत में सभी ने पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed